HINDI NEWS SIRSA: November 2018

अभिनंदन ने मीडिया को खूब धोया : देखें पूरा वीडियो

अभिनंदन ने मीडिया को खूब धोया :  देखें पूरा वीडियो

Friday, November 30, 2018

तोड़-फोड़ व आगजनी के आरोपों में 9 डेरा श्रद्धालु बाईज्जत बरी

बठिंडा (HNS)। जिला अदालत में शुक्रवार को माननीय जज प्रमिन्दरपाल सिंह ने जिला बठिंडा के कस्बा कोटफत्ता के साथ सबंधित 9 डेरा श्रद्धालुओं को तोड़फोड़ व आगजनी के आरोपों में से बाईज्जत बरी कर दिया। 


विवरणों मुताबिक कोटफत्ता के सेवा केंद्र के चौकीदार सतविन्दर सिंह पुत्र मेवा सिंह निवासी चनारथल की शिकायत के आधार पर 25 अगस्त 2017 को डेरा श्रद्धालु गोसा उर्फ

छत्रपति हत्या मामले में अगली सुनवाई 1 दिसंबर

पंचकूला (HNS)। पंचकूला स्थित विशेष सीबीआई कोर्ट में गत दिवस 29 नवंबर को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में सुनवाई हुई। गत दिवस नामजद कृष्ण लाल के ब्यानों पर बहस हुई। मामले में दोनों पक्षों के वकीलों में बहस हुई। कोर्ट ने मामले की सुनवाई 1 दिसंबर 2018 के लिए सुरक्षित रख दी है।


Thursday, November 29, 2018

नहीं बंद होगा आपका सिम कार्ड, ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों पर कसा शिकंजा


पिछले एक सप्ताह से खबरें चल रही हैं कि देशभर के 6 करोड़ मोबाइल कनेक्शन बंद हो जाएंगे, क्योंकि ये 6 करोड़ लोग अपने एक ही सिम कार्ड को प्राथमिकता दे रहे हैं और दूसरे नंबर को सिर्फ  इनकमिंग कॉलिंग के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में टेलीकॉम कंपनियों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। इस नुकसान की भरपाई के लिए टेलीकॉम कंपनियों ने प्री-पेड कनेक्शन के लिए न्यूनतम रिचार्ज प्लान जारी करने शुरू कर दिए हैं। अब सवाल यह है कि क्या वाकई रिचार्ज नहीं कराने पर आपको नंबर बंद हो जाएगा। आइए जानते हैं।


भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) से टेलीकॉम कंपनियों को प्रीपेड में न्यूनतम

Wednesday, November 28, 2018

छत्रपति हत्या मामले में सुनवाई आज, आ सकता है फैसला

पंचकूला (HNS)। पंचकूला स्थित विशेष सीबीआई कोर्ट में आज 29 नवंबर को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में सुनवाई होगी।


गत दिवस नामजद कृष्ण लाल के ब्यानों पर बहस हुई। मामले में दोनों पक्षों के वकीलों

रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में अगली सुनवाई 29 को

कृष्ण लाल के ब्यानों पर हुई बहस

पंचकूला (HNS)। पंचकूला स्थित विशेष सीबीआई कोर्ट में बुधवार को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में सुनवाई हुई। इस दौरान नामजद कृष्ण लाल के ब्यानों पर बहस हुई। मामले में दोनों पक्षों के वकीलों में बहस हुई। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 29 नवंबर यानि वीरवार के लिए सुरक्षित रख दी है। 


Tuesday, November 27, 2018

तोड़फोड़ व आगजनी के आरोपों में 17 डेरा श्रद्धालु बाईज्जत बरी

फरीदकोट (HNS)। अतिरिक्त सैशन जज राजविन्द्र कौर ने आज अपने एक निर्णय में फरीदकोट जिले से संबंधित डेरा सच्चा सौदा के 17 डेरा श्रद्धालुओं को आगजनी, तोड़फोड़ व दंगे करने के आरोपों को खारिज कर बाईज्जत बरी कर दिया गया। 


थाना सदर कोटकपूरा के गांव चहल के पेट्रौल पंप के मालिक चमकौर सिंह की शिकायत के आधार पर डेरा

Monday, November 26, 2018

पत्नी की बातचीत सुनने के लिए सास का मोबाइल हैक किया, सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर केस

यमुनानगर (HNS)। सास और पत्नी के बीच होने वाली बात सुनने के लिए एक दामाद पर सास के मोबाइल में रिकॉर्डर इंस्टॉल करने का आरोप लगा है। सास की शिकायत पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर दामाद सन्नी शर्मा पर यमुनानगर के फर्कपुर थाने में आईटी एक्ट और साजिश रचने का केस दर्ज किया गया है।


यहां की शिवपुरी कॉलोनी में रहने वाली सलोनी मेहता अपनी बेटी से मोबाइल पर जो भी बात करती थी, वह गुड़गांव में रहने वाले दामाद सन्नी को

Sunday, November 25, 2018

बंटवारा नहीं, मंदिर के लिए पूरी जमीन चाहिए : विहिप उपाध्यक्ष

धर्मसभा में 48 जिलों से आए रामभक्त
धर्म सभा में दो लाख से ज्यादा संतों के शामिल होने का दावा

अयोध्या (HNS)। अयोध्या में रविवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की धर्म सभा हुई। इस दौरान संचालन कर रहे विहिप उपाध्यक्ष चंपत राय ने कहा कि जब अर्जुन नहीं समझ रहे थे तो कृष्ण ने मुंह खोला था। आज वही काम विहिप कर रही है। अयोध्या में केवल राम मंदिर चाहिए। मस्जिद का कोई स्थान नहीं है। हमें पूरी जमीन चाहिए। जमीन का बंटवारा नहीं होगा।
चंपत राय ने कहा हिंदुओं के सब्र की परीक्षा न ली जाए। आज सिर्फ 48 जिलों से रामभक्त आए हैं। आगे यहां और भीड़ आएगी। विहिप ने इस सभा के जरिए सरकार से आगामी शीतकालीन सत्र में राम मंदिर के लिए अध्यादेश लाने की भी मांग की। 


प्रगतिशील मोर्चा के प्रमुख शिवपाल यादव ने कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है। ऐसे में हमें या तो फैसले का इंतजार करना चाहिए या आम सहमति बनानी चाहिए। सरकार के पास पर्याप्त जगह

Friday, November 23, 2018

पेट्रोल 8 और डीजल 6 रुपए हुआ सस्ता


नई दिल्ली (HNS)।पेट्रोल और डीजल के दाम में शुनिवार को फिर कटौती हुई। आज पेट्रोल की कीमत में 32 पैसे की कटौती हुई वहीं डीजल के दाम 40 पैसे कम हुए है। दिल्ली में पेट्रोल का भाव घटकर 75.25 रुपए प्रति लीटर हो गया वहीं डीजल का भाव 70.16 रुपए लीटर हो गया। वहीं मुंबई में पेट्रोल का भाव घटकर 80.79 रुपए प्रति लीटर और डीजल का भाव घटकर 73.48 रुपए हो गया। चेन्नई और कोलकाता में भी पेट्रोल और डीजल के भावों में कटौती दर्ज की गई।


अब तक इतने घटे दाम

पेट्रोल अब तक 8 और डीजल 6 रूपए हुआ सस्ता हो चुका है। आने वाले दिनों में इसमें और कमी

Wednesday, November 21, 2018

झूठ बोल रहा है हरबंस जलाल : अक्षय कुमार

मैं कभी गुरू जी से नहीं मिला: अक्षय कुमार

चंडीगढ़ (HNS)। पवित्र धर्मग्रंथ की बेअदबी और कोटकपूरा एवं बहिबलकलां गोलीकांड की जांच कर रही विशेष टास्क फोर्स (एसआईटी) ने आज फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार से चंडीगढ़ में पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार करीब दो घंटे तक चली पूछताछ में एसआईटी ने अक्षय से 42 सवाल पूछे। अक्षय से पूज्य संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां और और सुखबीर बादल संग बैठक से लेकर सिखों के धर्मग्रंथ के अपमान समेत कई सारे सवाल पूछे गए। हालांकि अक्षय ने एसआईटी के सामने सभी आरोपों को खारिज कर दिया। 

बता दें कि कोटकपूरा थाने में दर्ज मामले के संबंध में पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल, शिरोमणि अकाली दल सुप्रीमों सुखबीर बादल और अक्षय कुमार को समन जारी किए गए थे। इस मामले में ऐक्टर अक्षय कुमार पर जस्टिस रणजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट में आरोप लगे थे। आरोपों के मुताबिक अक्षय ने 20 सितंबर 2015 को अपने फ्लैट पर तत्कालीन डेप्युटी सीएम सुखबीर सिंह बादल और पूज्य संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के बीच बैठक करवाई थी। इसी मीटिंग के दौरान ही डेरा प्रमुख की फिल्म को पंजाब में रिलीज करने पर मुहर लगी थी। एसआईटी ने दो घंटे की पूछताछ में अक्षय पर कई सवाल दागे। सूत्रों के अनुसार अक्षय ने सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि

उपायुक्त ने डीआईपीआरओ को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

सिरसा (HNS)।उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने उल्लेखनीय कार्यों के लिए जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी सुरेंद्र कुमार वर्मा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सिरसा खंड के गांव भरोखां स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान दिया गया। 
मौके पर ही डीआईपीआरओ ने कहा कि यह सम्मान उन्होंने जिला के समस्त पत्रकारों, विभागीय स्टॉफ के साथ - साथ ग्रामीणों व किसानों को समर्पित किया। विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत उन्होंने किसानों व ग्रामीणों से अपील की कि वे फसल अवशेष प्रबंधन

Tuesday, November 20, 2018

पराली जलाने की रिपोर्ट न करने पर पटवारी निलंबित : उपायुक्त

सिरसा (HNS)। उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने श्री जीवननगर-1 के हल्का पटवारी जसवंत सिंह को तहसीलदार रानियां की रिपोर्ट अनुसार उनके अधिनस्थ गांवों श्री जीवननगर, करीवाला, हारनी खुर्द में धान की पराली जलाने की रिपोर्ट न करने पर तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।


Monday, November 19, 2018

संगरूर अदालत की ओर से आगजनी के मामले में 5 डेरा प्रेमी बाईज्जत बरी

संगरूर (HNS)। संगरूर अदालत ने चीमा मंडी के सेवा केंद्र में हुई कथित आगजनी के मामले में से 5 डेरा प्रेमियों को बाईज्जत बरी कर दिया है। जानकारी मुताबिक 25 अगस्त 2017 को चीमा मंडी में सेवा केंद्र चीमा में हुई कथित आगजनी के मामले में पुलिस की ओर से दर्ज किए मामलों में प्रेमी दुनी चंद इन्सां, लाभ सिंह, हरप्रीत सिंह, निरभै सिंह व अमरदीप सिंह के खिलाफ धारा 436, 427 आईपीसी के अंतर्गत मामला दर्ज कर इनको गिरफ़्तार किया गया था। काफी समय जेल में रहने के बाद सभी डेरा प्रेमी जमानत पर बाहर थे। 

घर में आग लगने से दादा-दादी और पोता जिंदा जले

सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला
सीढ़ी लगाकर परिजनों को बाहर निकाला गया

इंदौर (HNS)। घर में आग लगने से मल्हारगंज थाना क्षेत्र के छीपा बाखल में सोमवार अलसुबह एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में दादा-दादी और नाबालिग पोता जिंदा जल गया। वहीं घर में सो रहे परिवार के अन्य 7 सदस्यों को बचा लिया गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग शॉर्ट सर्किट से आग के लगने की बात सामने आई है। 

डी.सी. सिरसा हुऐ पराली जलाने वाले लोगों के लीए सख्त

नही होगी रजिस्ट्री, ड्राइविंग लाइसेंस व वाहनों की रजिस्ट्रेशन 

सिरसा (HNS)। जिले के जिन गांवों में प्रशासन द्वारा जागरुक करने के बाद भी पराली जलाई गई है, उन गांवों की आगामी छह माह तक रजिस्ट्री नही होगी और ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) व वाहनों का रजिस्ट्रेशन (आरसी) नहीं किया जाएगा।  इन गांवों के सरपंचों के खातों को छह माह के लिए सील कर दिया जाए।

Sunday, November 18, 2018

अमृतसर के निरंकारी भवन में धमाका, 3 की मौत 20 घायल


अमृतसर (HNS) । अमृतसर के राजासांसी के गांव अधलीवाल में संत निरंकारी भवन में आंतकी हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार 2 युवकों ने उस दौरान बम फेंका जब निरंकारी भवन में सतसंग चल रहा था।इस भयंकर विस्फोट में 3 लोगों की मौत हो गई तथा 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

Saturday, November 17, 2018

बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें संस्कार भी दें: गणेशीलाल


सिरसा (HNS)। उड़ीसा के राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल ने कहा कि अभिभावकों व अध्यापकों का कर्तव्य है कि वे बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें संस्कार भी दे। स्कूली शिक्षा के दौरान बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है, यहीं से उनकी भविष्य निर्धारित होता है। 

Friday, November 16, 2018

बाल श्रम रोकने के लिए शपेमारी की, दो बच्चे बरामद

सिरसा (HNS)। उपायुक्त प्रभजोत सिंह के आदेशानुसार आज जिला बाल संरक्षण अधिकारी डा. गुरप्रीत कौर व उनकी टीम ने शहर के सदर बाजार, रोड़ी बाजार, एम.सी. मार्केट, मोहता मार्केट में चाईल्ड रैड की गई।
डा. गुरप्रीत कौर ने बताया कि यह छापामारी करीब 10 बजे की गई क्योंकि इस समय बच्चों का स्कूल का समय होता है, अगर कोई बच्चा बाल श्रम करता पाया जाता है तो बच्चे का स्कूल नहीं जाने का पता चलता है। उन्होंने बताया कि रैड के दौरान 2 बच्चे बाल श्रम व 2 बच्चे कूड़ा बिनने वाले मिले। बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया। आगामी कार्यवाही होने तक बच्चों को सीसीआई में सुरक्षित रखा गया है। उन्होंने बताया कि समय-समय पर छापामारी होने के कारण लोगों में जागरुकता आई है, जिसे भविष्य में भी जारी रखा जाएगा। भविष्य में भी इसी प्रकार से समय-समय पर की जाएगी ताकि बच्च बाल श्रम न कर पाएं और उन्हें शिक्षा की और अग्रसर किया जा सके।

Thursday, November 15, 2018

शाह सतनाम जी क्रिकेट अकेडमी के दो खिलाड़ियों का हरियाणा क्रिकेट एसो. में चयन

सरसा (HNS)। शाह सतनाम जी क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी रिषभ और रोहित अंतिल नें स्टेट गेम्स में सिरसा की तरफ से खेलते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अपना स्थान हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन व अंडर-16 टीम में पक्का किया। सिरसा क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी डॉ. वेद बेनीवाल नें खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। दोनों खिलाड़ी शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल के छात्र है। ये बच्चे आगे विजय मर्चेंट ट्राफी बीसीसीआई अंडर-16 में हरियाणा की तरफ से खेलेंगे। आदरणीय जसमीत इन्सां, चरणजीत इन्सां व स्कूल के प्रिंसीपल राकेश धवन ने बच्चों की इस उपलब्धि पर बधाई दी खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को दिया।


शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल के छात्रों को डीसी ने किया सम्मानित

सरसा (HNS)। जिला बाल कल्याण परिषद् द्वारा शहर के बाल भवन में बाल-दिवस 2018 के उपलक्ष्य में विभिन्न सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन करवाया गया। जिला स्तर पर आयोजित हुई ये प्रतिस्पर्धाएँ दिनांक 16 अक्तूबर को आरंभ हो कर 27 अक्तूबर, 2018 को संपन्न हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मंडल बाल कल्याण अधिकारी कमलेश चाहर ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इन प्रतियोगिताओं में शाह सतनाम जी बायज स्कूल, सिरसा के छात्रों ने रंगोली फेस पेंटिंग, थाली सजाना, क्ले मॉडलिंग, सोलो सोंग, क्विजÞ, स्कैचिंग आॅन द स्पोट्, फन गेम्स, सोलो डाँस, कार्ड मेकिंग, दीया-र्केडल, डेकोरेशन, देशभक्ति सोंग, ग्रुप डाँस, आदि प्रतिस्ंपर्धाओं में भाग लिया।

गांव में विभागीय प्रचार सामग्री भेंट कर किया जा रहा है प्रचार


सिरसा (HNS)। सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा के महानिदेशक समीरपाल सरों के दिशा निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत डीआईपीआरओ सुरेंद्र कुमार वर्मा ने सिरसा जिला में गांव चाहरवाला, नहराणा, माखोसरानी, नेजियाखेड़ा, जोधपुरिया, सुलतानपुरिया, आनंदगढ, अलीकां, नागोकी, बाजेकां, झोंपड़ा, शाहपुरिया सहित दर्जनभर गांवों का दौरा किया। उन्होंने लोगों व किसानों से फसल अवशेष / पराली न जलाने की अपील की।


उन्होंने संबंधित सरपंचों, पूर्व सरपंचों व अन्य मौजिज व्यक्तियों को हरियाणा सरकार की चार साल की जनहितैषी नीतियों व उपलब्धियों से परिपूर्ण प्रचार सामग्री भी भेंट की और केंद्रीय व हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व उपलब्धियों बारे उन्हें अवगत करवाया ताकि पात्र लोग लाभ उठा सकें। उन्होंने गांव चाहरवाला में गांव की महिला सरपंच कलावती व विनोद कुमार बेनीवाल, पूर्व सरपंच भूप सिंह व अन्य मौजिज व्यक्तियों को विभागीय फोल्डर भेंट किया। इस गांव में 'हम सबका एक ही नारा - साफ सुथरा हो गांव हमाराÓ, 'सशक्त नारी-समृद्घ समाजÓ, 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओÓ जैसे लिखे स्लोगनों से गांव वासियों को स्वच्छता व महिला सशक्तिकरण का संदेश मिल रहा हैं। 


इसी प्रकार गांव माखोसरानी में सरपंच भतेरी व सुभाष, गांव नहराणा में नंबरदार रविंद्र कुमार, जगपाल व पूर्व पंच रोहताश, नेजियाखेड़ा में सरपंच विक्रम, शाहपुरिया में सरपंच नरेश सिहाल, गांव झोपड़ा में पंचायत सदस्या शांति रानी व सुभाष, पूर्व सदस्य भूप सिंह व टेकचंद, सुलतानपुरिया में सरपंच इंद्रपाल खलेरी, जोधपुरिया में सरपंच राजेंद्र कुमार व पंच बहादुर सिंह, आनंदगढ़ में सरपंच दीपिका व पूर्व सरपंच रिसाल सिंह गोदारा एवं पंचायत समिति सदस्य रणबीर सिंह, नागोकी में सरपंच बलबीर सिंह के भाई अमरजीत, बाजेकां में सरपंच विजय कुमार, रमेश कुमार, ओम प्रकाश, फूलकां में सरपंच मंजीत, अलीकां में सरपंच त्रिलोचन सिंह, पूर्व सरपंच सतपाल व पूनम रानी आदि को भी विभागीय प्रचार सामग्री भेंट की गई और सरकार की जन हितैषी नीतियों व उपलब्धियों बारे बताया गया।
जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि सिरसा जिला में 25 नवंबर तक चलने वाला यह विशेष प्रचार अभियान पूरे जोरों पर है। अब तक 200 गांवों कवर किये जा चुके हैं। इस विशेष प्रचार अभियान के दौरान प्रचार भजन मंडलियों द्वारा रागनियों, गीतों, भजनों के माध्यम से जहां सरकार की जनहितैषी नीतियों की जानकारी दी जाती है वहां नशा व अन्य सामाजिक बुराईयों के विरुद्घ लोगों को जागरुक किया जाता है। इसके साथ-साथ ग्रामीणों व किसानों को 'पराली नहीं जलाएंगे-पर्यावरण बचाएंगेÓ, फसल अवशेष प्रबंधन अपनाने, नशा मुक्त समाज बनाने, स्वच्छता व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व अन्य विभागीय प्रचार बिंदुओं पर फोकस किया जा रहा है।

Wednesday, November 14, 2018

शाह सतनाम जी कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में मनाया चाचा नेहरु का जन्मदिवस

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अजय, रितिक,पूजा व दीपचंद रहे विजेता

सिरसा (HNS) । शाह सतनाम जी कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में बुधवार को बालदिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन कर  पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिवस बड़ी धूम-धाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में डीएड के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम में चुटकुले, गीत और कविताओं के माध्यम से चार चांद लगाए। इसके अलावा विद्यार्थियों ने अपने संबोंधन में पंडित नेहरू द्वारा देश के लिए किए गए योगदान के बारे में विस्तार से बताया। वहीं इस अवसर पर पंडित नेहरू के जीवन से संबंधित एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रश्नों के सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अजय, रितिक,पूजा व दीपचंद विजेता रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ. प्रेम वर्मा ने किया।


              कार्यक्रम में सर्वप्रथम छात्रा रमना ने 'चाचा नेहरू तुझे सलाम-अमन शांति का दे पैगाम, जग को जंग से तूने बचाया' नामक कविता से उन्हें याद किया। इनके पश्चात छात्रा पिंकी ने भी चाचा नेहरु के जीवन पर एक कविता सुनाई। वहीं छात्र दीपचंद व तुषार ने हास्य-व्यंग्य के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन किया। इस दौरान कॉलेज लेक्चरार डॉ. मीनाक्षी कंबोज ने पंडित नेहरू के जीवन से संबंधित तथ्यों को विद्यार्थियों के सामने रखा तथा उनके द्वारा देश की आजादी में दिए गए योगदान के बारे में विद्यार्थियों को रुबरु करवाया। इसके अतिरिक्त गोविंदा व विश्वजीत ने अपने गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में समां बांधा। इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. रजनी शेठी ने पंडित नेहरू के जीवन से संबंधित बच्चों के बारे में उनका स्नेह व क्रांति में योगदान पर विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. रणजीत सिंह, डॉ. चरणजीत कौर, रजनी बाला, जगजीत सिंह, शायरी जैन उपस्थित थे।

सनराइज प्ले वे में उत्साह से मनाया बाल दिवस

सिरसा (HNS)। स्थानीय सनराइज प्ले वे स्कूल में बाल दिवस बड़े ही उत्साह से मनाया गया। जानकारी अनुसार इस मौके पर नन्हे मुन्ने बच्चों की विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं करवाई गई। 

Tuesday, November 13, 2018

Income TAX | पत्नी या बेटे के नाम पर छुपाई कमाई पर आयकर विभाग लगा सकता है जुर्माना


HNS DESK | अगर पत्नी के नाम पर बैंक अकाउंट है और वह इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) नहीं फाइल करती हैं तो आईटीआर फाइल करते समय आपको उनके अकाउंट में जमा रकम को इग्‍नोर नहीं करना चाहिए। आईटीआर भरने के दौरान अगर आप यह अकाउंट डिक्‍लेयर नहीं करते हैं या कोई दूसरे स्रोत से बताकर टैक्स स्लैब के तहत मिलने वाली छूट का लाभ लेते हैं तो इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट आय छिपाने के मामले में आप पर एक्‍शन ले सकता है। सीए कार्तिक गुप्ता ने बताया कि ऐसी स्थिति में पकड़े जाने पर आपको स्‍क्रूटनी और पेनाल्‍टी का सामना करना पड़ सकता है।

डेरा सच्चा सौदा श्रद्धालुओं व पूज्य गुरु जी के खिलाफ चल रहे कथित मामलों में हुई सुनवाई

पंचकूला (HNS)। डेरा सच्चा सौदा के खिलाफ चल रहे कथित मामलों में पंचकुला में विभिन्न मामलों पर अलग-अलग न्यायलयों में सुनवाई हुई। इन मामलों में 25 अगस्त 2017 को पंचकुला में हुई हिंसा के मामले में दर्ज कथित एफआईआर 345 में सुनवाई हुई। इस मामले में बहन हनीप्रीत इन्सां वीडियो कांफ्रैंस के माध्यम से कोर्ट में पेश हुई, जबकि अन्य डेरा श्रद्धालु व्यक्तिगत तौर पर कोर्ट में उपस्थित हुए। स्वास्थ्य कारणों के चलते डॉ. एमपी सिंह कोर्ट में सुनवाई के दौरान पेश नहीं हो सके। इस मामले में अगली सुनवाई अब पांच दिसंबर को होगी, जिसमें कि आरोप पर बहस होगी। उधर एक अन्य कथित 400 साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में सीबीआई के न्यायलय में न्यायधीश कपिल राठी  के समक्ष सुनवाई हुई। 


इस न्यायलय में कार्रवाई के दौरान डॉ. पंकज गर्ग व डॉ. मोहिन्द्र सिंह उपस्थित नहीं हो सके जबकि पूज्य गुरु जी वीडियो कांफ्रैंस के माध्यम से न्यायलय  की कार्रवाई में शामिल हुए। इस मामले में अगली तारीख 20 नवंबर तय की गई है, जिसमें गुरदास तूर नामक व्यक्ति के बयान दर्ज होने हैं।
पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में भी मंगलवार को विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान मामले के तथ्यों पर दोनों पक्षो के वकीलों में बहस हुई। वर्णनीय है कि उक्त मामले में यह अंतिम बहस हो जो अभी जारी है, जोकि अगली सुनवाई में भी जारी रहेगी। मामले की अगली सुनवाई 17 नवंबर को होनी है। बचाव पक्ष के वकील अनिल कौशिक ने बताया कि मामले में मृतक पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के बेटे अंशुल द्वारा दर्ज करवाई गई एफआईआर में जो हत्या के इरादे के बारे में बताया गया था उस पर आज मामले में दोनों पक्षों के वकीलों में बहस हुई। इस मामले में पूज्य गुरु जी वीडियो कांफ्रैंसिग के माध्यम से कोर्ट की कार्यवाही में शामिल हुए।

जिला कार्यबल समिति की दूसरी बैठक का आयोजन

सिरसा (HNS)। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के अवसर सृजित करने एवं सूक्ष्म उधम स्थापित करने के उद्देश्य से सूक्षम एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार की स्कीम - प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत वित्त वर्ष 2018-19 के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु जिला कार्यबल समिति की दूसरी बैठक का आयोजन किया गया। 
जिला उद्योग केंद्र के उपनिदेशक एवं सदस्य सचिव गुरप्रताप सिंह ने बताया कि इस बैठक में जिला उधोग केंद्र, जिला खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड व खादी ग्रामोद्योग आयोग अम्बाला कार्यालय में ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त 161 आवेदकों के प्रार्थना पत्र साक्षात्कार के लिए रखे गए। जिसमे से 88 आवेदकों के ऋण केस संतोषजनक पाए जाने पर जिला के विभिन्न बैंक शाखाओं को ऋण प्रदान करने के लिए जिला कार्यबल समिति द्वारा सिफारिश किये गए। उन्होंने बताया कि ऋण आवेदकों के मुख्य प्रोजेक्ट बेकरी प्रोडक्ट्स, स्वीट्स/फास्ट फूड, आरसीसी प्रोडक्ट्स, वूडन/स्टील फर्नीचर विनिर्माण, रेडीमेड गारमेंट्स विनिर्माण, सैलून/ब्यूटी पार्लर, शटरिंग स्टोर शामिल है। 
उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत विनिर्माण क्षेत्र में 25 लाख व सेवा क्षेत्र में 10 लाख रुपये की लागत के नए प्रोजेक्ट लगाये जा सकते हैं, जिसमें उद्यमी का अंशदान 5 से लेकर 10 प्रतिशत तक होता है। शहरी क्षेत्र में उद्योग/सेवा इकाई स्थापित करने पर 15 से 25 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्र में 25 से 35 प्रतिशत तक अनुदान राशि सरकार द्वारा प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक वेबसाइट https://www.kviconline.gov.in पर निर्धारित योग्यता व्  प्रोजेक्ट प्रपोजल के साथ अपना आवेदन कर सकते हैं।
इस मौके पर केवीआईसी अंबाला कैंट से एसके सिंह, खादी बोर्ड से रिछपाल, आरएसईटीआई से नरेंद्र सिंह, आईटीआई सिरसा से मनीराम, एलडीएम पीएनबी अरुण सोनी, एचएससीएफडी से गुलशन कुमार, माधोसिंघाना के सरपंच  पवन कुमार बतौर कमेटी सदस्य भी उपस्थित थे।

Monday, November 12, 2018

अक्षय कुमार ने दी खुली चुनौती, आरोप लगाने वाले साबित करके दिखाएं

‘मेरे घर नहीं हुई गुरू जी और सुखबीर बादल की मीटिंग’

चंडीगढ़ (HNS)।  बेअदबी और बरगाड़ी कांड में जांच कर रही एसआईटी द्वारा सम्मन जारी किए जाने के बाद बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने इस आरोप का सख्त शब्दों में खंडन किया है कि अभिनेता ने पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां और शिअद के अध्यक्ष सुखबीर बादल की अपने घर मीटिंग करवाई थी। 


बता दें कि हाल ही में पंजाब के कुछ कांग्रेसी नेताओं ने बरगाड़ी कांड एवं अन्य मामलों में आरोप लगाए थे कि सुखबीर बादल और डेरा सच्चा सौदा की फिल्म एमएसजी को पंजाब में रिलीज करवाने के लिए फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार के घर डील हुई थी। वहीं फिल्म ऐक्टर अक्षय कुमार, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआइटी) द्वारा पूछताछ के लिए बुलाया गया। इसके बाद अक्षय कुमार ने ट्विटर पर भी अपनी सफाई दी है। अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा कि वह कभी भी पूज्य गुरू जी ने नहीं मिले हैं। अक्षय ने ट्विटर पर लिखा, 'सोशल मीडिया के जरिए मुझे पता चला कि मेरे खिलाफ कुछ गलता बातें हो रही हैं। मैं कुछ तथ्य बताना चाहता हूं- पिछले कुछ सालों में मैंने पंजाबी संस्कृति को प्रमोट करने वाली फिल्में बनाई हैं। मुझे पंजाबी होने पर गर्व है और मैं सिख समुदाय का बहुत सम्मान करता हूं। मैं ऐसा कुछ नहीं करूंगा जिससे इनकी भावनाएं आहत हों।' अक्षय ने चुनौती देते हुए कहा कि आरोप लगाने वाले इसे साबित करके दिखाएं। अक्षय ने कहा, "मैं जिंदगी में कभी भी पूज्य गुरू संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से नहीं मिला हूं। मुझे सोशल मीडिया से पता चला कि पूज्य गुरू जी मुंबई के जुहू में मेरे ही इलाके में कहीं रहते थे, लेकिन, हम दोनों एक-दूसरे से कभी नहीं मिले।"

बड़बोली राखी सावंत को ऐसे पड़े लेने के देने, टूटी रीड की हड्डी

चंडीगढ़ (HNS). बड़बोली राखी सावंत को एक महिला रेसलर को चैलेंज करना इतना भारी पड़ा कि वे अस्पताल पहुंच गईं। दरअसल, हरियाणा के पंचकुला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में CWE का रेसलिंग प्रोग्राम रखा गया था, जिसमें द ग्रेट खली समेत कई बड़े रेसलर शामिल हुए थे। इसी दौरान इंटरनेशनल महिला रेसलर द रोबेल ने रिंग में से पंचकुला की महिलाओं को ललकारा कि कोई है, जो उनके साथ फाइट कर सके। 


रोबेल का चैलेंज सुन राखी सावंत खड़ी हुईं और सीधे रिंग में पहुंच गईं। उसने रोबेल को अपने साथ डांस करने के लिए ललकारा। रोबेल ने उसके चैलेंज को स्वीकार किया और दोनों डांस करने लगीं। म्यूजिक बंद होते ही रोबेल ने राखी को कंधे पर उठाया और नीचे पटक दिया, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गईं। कहा जाता है कि इसके बाद राखी 10 मिनट तक रिंग में ही पड़ी रहीं। उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई है। उसको जरिकपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स ने कई हफ्ते तक आराम की सलाह दी है।




ग्रुप डी भर्ती : दूसरे दिन भी पूछे गए पहले दिन वाले सवाल, सवालों का पैटर्न एक जैसा

शनिवार को परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों ने उठाए सवाल, बाद में पेपर देने वालो की मैरिट होगी हाई

सिरसा।  प्रदेश में चल रही कर्मचारी चयन आयोग द्वारा  लगभग 18 हजार पदों की ग्रुप डी की भर्ती अब तक की हरियाणा सरकार की सबसे बड़ी भर्ती मानी जा रही है।  क्योंकि पिछले लगभग 15 वर्षों से हरियाणा सरकार ने इतनी बड़ी सख्यां मेंं भर्ती नहीं कि है और सरकार यह भर्ती परीक्षा के आधार पर ले रही है और यही एक इतनी बड़ी भर्ती है जो बिना साक्षात्कार लिए मैरिट के आधार पर की जाएगी।  लेकिन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ली जा रही परीक्षा सवालों के घेरे में नजर आ रही है।


10 नवंबर को इवनिंग के कोड- एल के प्रश्र पत्र संख्या 5, 9, और 52 दोबारा से 11 की परीक्षा में पूछे गए है इसी के साथ 90 अंक की परीक्षा में जो परीक्षा 10 को हुई है उस परीक्षा के गणीत, रीजनिंग, अंग्रेजी, हिंदी, समीकरण, समांतर श्रैणी, कैलेंडर से आधारी प्रश्र सेम ही 
पैटर्न के पूछे गए है। इन प्रश्रों की सख्यां अलग दी गई है लेकिन इन्हें हल करने का जो तरीका है वह एक दूसरे से बिलकूल मेल खाता है। 
शनिवार को परीक्षा देकर आए सिरसा निवासी दीपक पूरी ने बताया की जब उसने रविवार सुबह और शाम का परीक्षा पत्र देखा तो उसने पाया की 3 प्रश्र तो वही पूछे है जो शनिवार शाम वाले परीक्षा में पूछे है और कम से कम 12 से 15 प्रश्रों कि सिर्फ आंकडे ही बदल कर प्रश्र पूछे गए है। इससे यह स्पष्ट रूप से देखने को मिलता है कि जिन परीक्षार्थियों ने शनिवार को परीक्षा दी है उनकी परीक्षा में मैरीट हवा हो जाएगी क्योंकि रविवार को जिन परीक्षार्थियों ने परीक्षा देने से पहले शनिवार की परीक्षा का प्रश्र पत्र हल किया है वह परीक्षार्थियों को 12 से 15 प्रश्र आंकड़े बदल कर वही प्रश्र परीक्षा में पूछे है इससे उनको परीक्षा देने में अतिरिक्त सुविधा मिल गई है। 

ये सवाल किए गए रिपीट-

1. हरियाणा में 2017-18 में....जिले कितने हैं। 

2. दो सिक्के एक साथ उछाले गए हैं। ठीक पश्च भाग आने की प्रायिकमा है। 

3. निम्नलिखित में कौन सा भिन्न है

ए. 1,1,2,2,3,3...

बी. 0.3, 0.33, 0.333...

सी. 1/2,1/4,1/8...

इन सवालों का पैटर्न रहा एक जैसा

परीक्षा में गणीत, रीजनिंग, अंग्रेजी, हिंदी, समीकरण, समांतर श्रैणी, कैलेंडर से आधारी प्रश्र सेम ही पैटर्न के पूछे गए है जिससे रविवार को परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के लिए कम से कम 12 से 15 प्रश्रों को हल करने में अतिरिक्त लाभ हुआ और मैरिट में आने में काफी हद तक आसानी मिल गई है। 

17 व 18 को भी है परीक्षा

ग्रुप-डी की यह भर्ती परीक्षा न केवल 10 और 11 को थी यह आने वाली 17 व 18 को भी परीक्षा ली जाएगी अब आने वाली परीक्षा में यह देखना होगा की कितने प्रश्र एक जैसे पूछे जाते है और कितने पश्र रिपीट होते है। 

10 नंवबर के अभियार्थियों को होगी हानि

आरंभ की तारीक 10 नंवबर को जिन परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है उनको परीक्षा में हानि होगी और वह मैरिट से दूर हो जाएंगे। क्योंकि जिन परीक्षार्थियों की परीक्षा जितनी बाद में है उतना लाभ वो ले पाएंगे। 

एक नंबर भी है किमती

परीक्षा में कम से कम 20 लाख ने परीक्षा देने के लिए आवेदन किया है इसमें बड़ी बात यह देखने वाली है कि परीक्षा में एक नंबर कम आने पर मैरिट से बाहर होना और नीचे आना संभंव है लेकिन यहां तो अलग अलग दिन हुई परीक्षा का पैटर्न ही एक जैसा होने की वजह से उन बाद में देने वाले परीक्षार्थियों की मैरिट अपने आप ही उपर का आंकड़ा छुएगी।

विशेष प्रचार अभियान जोरों पर : जिला के लगभग 150 गांवों को किया जा चुका है कवर


सिरसा (HNS)। वर्तमान सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा जिला में चलाया जा रहा विशेष प्रचार अभियान जोरों पर है। 


इसके अंतर्गत 7 भजन पार्टियों द्वारा रागिनियों, भजनों के साथ-साथ सिनेमा यूनिट वीडियो प्रोजेक्टर (डॉक्यूमैंट्री) के माध्यम से जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सिरसा की टीमें सरकार की कल्याणकारी नीतियों व विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में जुटी हुई हैं। इसी कड़ी में संतोष एंड पार्टी ने गांव धोतड़, प्रीतम सिंह एंड पार्टी ने गांव शाहपुरिया, जगदीश चंद एंड पार्टी ने गांव मेहनाखेड़ा व उमेदपुरा में भी अपने गीतों व भजनों की प्रभावी प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को जनहितकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। 
जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी सुरेंद्र वर्मा के निर्देशन में सिरसा जिले में विशेष प्रचार अभियान सफलतापूर्वक जारी है। अबतक जिला के लगभग 150 गांव कवर किये जा चुके हैं। विभाग द्वारा हर प्रकार के उपलब्ध संसाधनों से प्रचार अभियान को गति दी गई है। भजन मंडलियों के साथ-साथ सिनेमा यूनिट भी गांवों में डॉक्यूमेंट्री दिखाकर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों दी जा रही है। डॉक्यूमैंट्री में सामाजिक संदेश के साथ योजनाओं की विस्तृत जानकारी जा रही है। ग्रामीणों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है। इसके अलावा ग्रामीणों व किसानों को खेतों में पराली न जलाने बारे जागरुक किया जा रहा है। 
गांव धोतड़ में संतोष एंड पार्टी ने अपने गीतों से जहां सरकार की नीतियों व योजनाओं का बखूबी बखान किया, वहीं संदेशपरक भजनों से लोगों में बेटियों के प्रति संवेदना को जागृत करने के साथ स्वच्छता का भी संदेश दिया। उन्होंने गीतों के माध्यम से प्रदेश सरकार के चार साल की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसी प्रकार प्रीतम सिंह एंड पार्टी ने गांव शाहपुरिया व जगदीश चंद एंड पार्टी ने गांव मेहनाखेड़ा व उमेदपुरा में गीतों, रागणियों व भजनों के माध्यम से जहां ग्रामीणों का मनोरंजन किया वहीं सरकार की उपलब्धियों का व्याख्यान भी किया।
विभाग की ओर से चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान की सराहना ग्रामीण बखूबी कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जहां लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी मिल रही है, वहीं भजनों व गीतों से मनोरंजन भी हो रहा है। 


इस विशेष प्रचार अभियान का भव्य आगाज हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा ने गत 25 अक्तूबर को राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय सिरसा में बेटियों के मध्य किया था। एक माह चलने वाला यह विशेष प्रचार अभियान 25 नवंबर तक चलेगा। इस विशेष प्रचार अभियान के तहत विभागीय प्रचार सामग्री भी वितरित की जा रही है ताकि लोगों को सरकार की स्कीमों के बारे में पता चले और वे उनका लाभ उठा सकें। 

डॉ. राकेश गुप्ता 14 को वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से करेंगे परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा


सिरसा (HNS)। सीएमजीजीए कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. राकेश गुप्ता 14 नवंबर को दोपहर बाद 3 से 4.30 बजे तक वर्तमान सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा करेंगे। इस दौरान वे योजनाओं के क्रियांवयन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश देंगे व मार्गदर्शन करेंगे।


उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने बताया कि डॉ. राकेश गुप्ता सभी जिलों के उपायुक्तों व संबंधित विभागों के कार्यालयाध्यक्षों से वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से संबंधित जिलों में परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इस दौरान वे शिवधाम नवीकरण योजना, स्ट्रे कैटल मैनेजमेंट, सीएम विंडो व सोशल मीडिया पर आने वाली समस्याओं के समाधान, हरपथ योजना, अंत्योदय सरल परियोजना, स्वच्छ सर्वेक्षण, हरियाणा रोडवेज, हरियाणा विजन जीरो, मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत सार्वजनिक पुस्तकालयों का नवीकरण व सक्षम हरियाणा (शिक्षा) योजना आदि महत्वपूर्ण परियोजनाओं के क्रियांवयन की समीक्षा करेंगे।
उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे वीडियो कॉफ्रेंस में समीक्षा की जाने वाली सभी परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट उन्हें भिजवाएं और निर्धारित दिन व समय पर वीडियो कॉफ्रेंस में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।

Sunday, November 11, 2018

शाह सतनाम जी गर्ल्ज स्कूल की टीम ने हासिल किया तृतीय स्थान

5वीं हरियाणा जूनियर स्टेट थ्रोबॉल चैम्पियनशिप
सरसा जिला की टीम बनी विजेता, पानीपत रही उपविजेता

सरसा (HNS) । महेन्द्रगढ़ के गुरु द्रोणाचार्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 9 से 11 नवंबर तक आयोजित हुई 5वीं हरियाणा जूनियर स्टेट थ्रोबॉल चैम्पियनशिप में शाह सतनाम जी गर्ल्ज स्कूल की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया है। विजेता खिलाड़ियों ने अपनी शानदार उपलब्धि का पूरा श्रेय डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं व उनके आशीर्वाद को दिया। वहीं चैम्पियशिप में तृतीय स्थान हासिल करने वाली टीम का शाह सतनाम जी गर्ल्ज स्कूल में पहुंचने पर स्कूल प्राचार्या डॉ. शीला पूनियां इन्सां, उपप्राचार्या सीमा छाबड़ा इन्सां ने उनका जोरदार स्वागत किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 


शाह सतनाम जी गर्ल्ज स्कूल की थ्रोबॉल प्रशिक्षक मंजू टोहाना इन्सां ने बताया कि महेन्द्रगढ़ में आयोजित हुई तीन दिवसीय 5वीं हरियाणा जूनियर स्टेट थ्रोबॉल चैम्पियनशिप में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 16 टीमों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि शाह सतनाम जी गर्ल्ज स्कूल की टीम ने क्कार्टर फाइनल मैच में जींद की टीम को 25-8,25-17 के भारी अंतर से शिकस्त दी। जबकि सेमीफाइनल में सरसा की टीम से 18-25,19-25 के अंतर से पिछड़ गई। इसके पश्चात तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में शाह सतनाम जी गर्ल्ज स्कूल की टीम ने रोहतक की टीम को 25-11 व 25-16 के अंतर से हराकर चैम्पियनशिप में तीसरा स्थान हासिल किया। आपको बता दें कि उपरोक्त चैम्पियनशिप में सरसा जिला की टीम ने प्रथम, पानीपत की टीम ने द्वितीय व शाह सतनाम जी गर्ल्ज स्कूल की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया है। तृतीय स्थान पर रहने वाली शाह सतनाम जी गर्ल्ज स्कूल की टीम में नवजोत, लवप्रीत, प्रभजोत, संदीप, नोवी, गुरुप्रीत, प्रिया, कोमल,नेहा, स्नेहा, आंकाक्षा, ज्योति, हरमनजोत, आशीमा व सान्या शामिल है। 

पराली जलाने पर प्रशासन सख्त : प्रशासनिक अधिकारियों को दी कड़ी कार्रवाई के आदेश

सिरसा (HNS)। उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने आज अपने कैंप कार्यालय में पराली/फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर एसडीएम, तहसीलदार व राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक ली।
    उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 29 नवंबर तक गांवों में विशेष निगरानी रखें तथा जिन लोगों में पराली अधिक जलाई गई है उन गांव के जो पंच, सरपंच, नंबरदार को नोटिस जारी करें तथा सस्पेंड करें। इसके अलावा संबंधित गांवों के पटवारी कानूनगो  पर भी आवश्यक कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि  जिन किसानों के पास आर्म्ड लाइसेंस है तथा उन्होंने अपने खेतों में पराली जलाई है उनके आर्म्ड लाइसेंस तुरंत प्रभाव से रद्द करने के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रतिदिन उपायुक्त कार्यालय में फीडबैक रिपोर्ट अवश्य भेजें। उन्होंने कहा कि कई गांवों में पराली अभी भी पड़ी है, ऐसे गांवों पर विशेष निगरानी रखें तथा किसानों को फसल अवशेष न जलाने बारे व फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में समझाए।


      उन्होंने संबंधित एसडीएम को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन अपने-अपने क्षेत्र के 3-4 गांवों में टाइम टेबल बनाकर चेकिंग करें तथा अन्य अधिकारी भी अलग-अलग गांव में जाकर  चेकिंग करें। उन्होंने कहा कि  फसल अवशेष जलाने की शिकायतें सामने आ रही है जिससे वायु प्रदूषण भी बढ रहा है। उन्होंने निर्देश दिये कि तुरंत प्रभाव से इन पर रोक लगाएं तथा संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर नियमानुसार जुर्माना व कानूनी कार्यवाही करें। 
उन्होंने कहा कि फसलों के अवशेषों को न जलाने के लिए किसानों को अधिक से अधिक जागरुक करने के लिए अभियान तेज करें तथा निगरानी रखने के लिए अधिकारियों को फील्ड में भेजें। उन्होंने ठिकरी पहरा सही प्रकार से लगाया जा रहा है या नहीं इसकी जांच करें। उन्होंने कहा कि सरपंचों को भी सख्त हिदायतें दें कि वे स्वयं किसानों को फसल अवशेष न जलाने बारे प्रेरित करें। उन्होंने जिला में दर्ज हुई एफआईआर व जुर्मानें बारे भी विस्तार से जानकारी ली। 
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि नवंबर माह में अधिक पराली जलाने की संभावना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि और अधिक सजग रहें, जिन गांवों की पराली जलाने की अधिक आशंका है उन गांवों को चिह्निïत कर उन पर विशेष निगरानी रखें तथा स्थाई ड्यूटियां लगाएं। उन्होंने गुरुद्वारा, मंदिरों के प्रबंधकों से आह्वïान किया है कि प्रतिदिन पराली न जलाने बारे मुनादी करवाएं। उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिये कि अपनी अपनी टीमों को और अधिक मोटिवेट करें। 
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिले में कहीं भी पराली जलाई जाती है तो उसकी गहनता से जांच कर उनके खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रतिदिन इसकी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय में भेजें। बैठक में एसडीएम सिरसा राहुल हुड्डा, एसडीएम कालांवाली बिजेंद्र हुड्डा, एसडीएम ऐलनाबाद अमित कुमार, एसडीएम डबवाली सुरेंद्र बेनीवाल, डीडीपीओ प्रीतपाल सिंह, डीआरओ राजेंद्र कुमार, तहसीलदार ऐलनाबाद संजय चौधरी, तहसीलदार कालांवाली नौरंगदास, लेखाकार मक्खन सिंह मौजूद थे।

Saturday, November 10, 2018

दिल्ली में पेट्रोल 16 पैसे सस्ता होकर 77.73 रुपए

नई दिल्ली. दिल्ली में पेट्रोल रविवार को 16 पैसे सस्ता हुआ। वहां एक लीटर पेट्रोल का रेट 77.73 रुपए हो गया। मुंबई में भी 16 पैसे कम होकर कीमत 83.24 रुपए हो गई। डीजल का रेट 12 से 13 पैसे तक कम हुआ। दिल्ली में बीते 25 दिन में पेट्रोल का रेट 4.94 रुपए कम हुआ है। कच्चे तेल के रेट कम होने और रुपए में मजबूती की वजह से तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटा रही हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 73 डॉलर प्रति बैरल से नीचे है।


दिल्ली में 25 दिन (18 अक्टूबर से 11 नवंबर) में पेट्रोल 4.94 रुपए सस्ता हुआ। 18 अक्टूबर से पहले तेल कंपनियां लगातार कीमतें बढ़ा रही थीं। सिर्फ 5 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल 2.5 रुपए सस्ते हुए थे।
केंद्र सरकार ने 4 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 1.5 रुपए घटाई थी। तेल कंपनियों को 1 रुपया कम करने के लिए कहा गया। इस तरह 5 अक्टूबर को 2.5 रुपए की राहत मिली थी।

आई.एम.सी. टीम ने मंदबुद्धि लोगों के साथ मिलकर मनाई दीपावली की खुशी

टीम ने 65 विशेष लोगों को बांटी मिठाईयां व अन्य घरेलू उत्पाद

सिरसा (HNS)। आई.एम.सी. टीम ने दीपावली, भैया दूज व विश्वकर्मा दिवस का पावन पर्व स्थानीय भाई कन्हैया सेवा ट्रस्ट में मंदबुद्धि लोगों के साथ मिलकर मनाया। टीम ने ट्रस्ट में मौजूद करीब 65 विशेष लोगों को मिठाईयां व अन्य घरेलू उत्पाद बांटे गए। 


आई.एम.सी. टीम से आशीष वढेरा ने बताया कि टीम के सदस्यों ने दिवाली के अवसर पर शारीरिक और मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के  साथ खुशियां मनाने के लिए भाई कन्हैया सेवा ट्रस्ट में पहुंची। इस दौरान टीम ने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे कार्यो की भी जानकारी ली। इस दौरान टीम ने विशेष लोगों को आयुर्वेदिक दवा, तेल, साबुन, टूथ पेस्ट, बिस्कुट, फल और मोमबत्तियों बांटी गई। इसके अलावा उन्हें मिठाईयां भी खिलाई गई।









अवैध पानी कनेक्शनों को वैध करने का अभियान चलाया

सिरसा (HNS)। जन स्वास्थ्य विभाग एवं जल स्वच्छता सहायक संगठन की ओर से चलाए जा रहे ग्रामीण जल संरक्षण अभियान के तहत सक्षम युवाओं के सहयोग से खंड रानियां के गांव खारिया, सुल्तानपुरिया व रंजीतपुर थेड़ी  में अवैध पानी कनेक्शनों को वैध करने का अभियान चलाया गया। 


      यह जानकारी देते हुए उपमंडल अभियंता श्री अमृत पाल ने बताया कि गांव खारिया में कुल 1714 घरों का सर्वे किया गया जिसमें 470 घरों के कनेक्शन वैध किए गए व 660 कनेक्शन पहले से ही इंदिरा पेयजल योजना के तहत वैध पाए गए। उन्होंने बताया कि अब तक 2 लाख 35 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त किया गया है तथा गांव में खुले नलों पर 136 टूंटियां लगाई जा चुकी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि 500 रुपये की राशि देकर सभी ग्रामीण अपना-अपना पानी का कनेक्शन वैध करवा ले ताकि कल को किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े।
      कनिष्ठ अभियंता सूरजपाल जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन घरों में पानी ने  कनेक्शन मंजूर नहीं करवाए उनको चेतावनी नोटिस दिया जा रहा है, चेतावनी नोटिस के 3 दिन के अंदर अंदर अपना पानी के कनेक्शन मंजूर करवा ले अन्यथा हरियाणा सरकार के अध्यादेश अनुसार घरेलू कनेक्शन पर एक हजार रुपये का जुर्माना व व्यवसायिक कनेक्शन पर 2 हजार रुपये का जुर्माना किया जाएगा तथा साथ ही कनेक्शन भी काट दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए अपने-अपने पानी के कनेक्शन जल्दी से जल्दी मंजूर करवा ले ताकि हर घर को स्वच्छ व शुद्ध जल उचित मात्रा में मिल सके। 
        खंड संसाधन संयोजक डॉक्टर बलदेव राज ने बताया कि पिछले 3 महीने से गांव खारिया में सक्षम टीम द्वारा घर-घर जाकर लोगों को जल बर्बादी रोकने के लिए प्रेरित किया जा रहा है साथ ही लोगों को पीने वाले पानी का प्रयोग सब्जी आदि में ना करने के लिए समझाया जा रहा है। इसके परिणाम स्वरूप अभी तक 140 घरों में पानी की सप्लाई में सुधार हुआ है  व लाखों लीटर पानी की बचत हुई है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान गांव में स्कूल कैबिनेट ,रैली व जल स्वच्छता समितियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया जा चुका है ताकि जल के महत्व को समझाया जा सके व  आने वाले समय में पानी का संकट पैदा ना हो तथा लोग ज्यादा से ज्यादा जल संरक्षण के तरीकों पर गौर करें। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान गांव में लीकेज, अवैध कनेक्शनों की खोज, पानी के सैंपलो  की जांच  की गई ताकि हर घर में शुद्ध जल पहुंच सके।

Friday, November 9, 2018

करतारपुर साहिब कोरीडोर खोले जाने का मुद्दा पाकिस्तान से उठाने की अपील

चंडीगढ़ (HNS)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से अपील की है कि गुरू नानक जयंती को ध्यान में रखते हुये डेरा बाबा नानक से करतारपुर साहिब तक का रास्ता खोले जाने का मामला पाकिस्तान सरकार के समक्ष उठाया जाये।


कैप्टन सिंह पहले भी श्रीमती स्वराज को पत्र लिख चुके हैं ।उसी मांग के बारे में अब फिर पत्र लिखकर उन्होंने कहा है कि करतार साहिब गुरूद्वारा सिखों का पूजनीय स्थल है ।देश के बंटवारे के समय यह धार्मिक स्थल पाकिस्तान में चला गया और लोगों का उस धार्मिक स्थल तक जाना सपना बन गया है । इससे लोगों की भावनायें जुड़ी हैं ।गुरू नानक देव ने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा करतारपुर में गुजारा था।

पंजाब में गरीब तथा दलित छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ :आप

चंडीगढ़ (HNS). पंजाब विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने राज्य सरकार पर दलितों और गरीबों के अधिकारों को कुचलने का आरोप लगाया है ।


श्री चीमा ने आज यहां एक बयान में कहा कि पिछली अकाली सरकार की तरह कैप्टन सरकार भी दलित बच्चों को पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप देने से पीछे हट रही है।हजारों बच्चों के उच्च शिक्षा प्राप्त करने के सपने टूट रहे हैं।सरकार ने वर्ष 2015 -17 और 2016 -17 की स्कालरशिप राशि भी जारी नहीं की है।

सरकार बना रही अब प्लास्टिक करंसी की योजना

नोट बंदी के बाद मुश्किल से सुधरे देश के हालात

चंडीगढ़ (HNS)। 8 नवंबर 2016 की रात 8 बजे पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में 500 और 1000 के नोट बंद करने का ऐलान किया था।  इसके बाद 500 और 2 हजार के नोट निकाले गए थे। अब वीरवार को नोटबंदी की दूसरी बरसी थी। सूत्र बता रहे हैं कि अब सरकार नोटों की लाइफ और ज्यादा बढ़ाने के लिए प्लास्टिक के नोट बाजार में उतारने की योजना बना रही है।


सरकार 10 रुपए के प्लास्टिक के नोट से शुरुआत कर सकती है। इस नोट को प्लास्टिक वार्निश बनाया जा रहा है। प्लास्टिक वार्निश होने से नोट फटेगा नहीं और पानी में नोट खराब नहीं होगा। इसकी लाइफ नॉर्मल नाेट से दोगुने से ज्यादा होगी। मार्केट में चल रही अफवाहों पर अधिकारियों ने कहा कि 2 हजार का नोट बंद नहीं होगा।
नोट बंदी के बाद देशभर में 15.26 लाख करोड़ के 500 और 2000 रुपए के नोट जमा हुए थे। सूत्रों के मुताबिक चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल, हरियाणा और जम्मू (आरबीआई नॉर्दर्न रीजन) से करीब ‌~‌‌1.20 लाख करोड़ जमा हुए थे। जो देश में जमा रकम का 8 फीसदी था।
सरकार ने नोटबंदी के बाद 500, 2000 और उसके बाद 10,50,100 और 200 रुपए नए नाेट मार्केट में लेकर आई। इन नोटों का साइज छोटा रखने की वजह से सरकार इनकी लागत में करीब 25 फीसदी की कमी कर पाई। एक कागज में पहले 40 नोट बनते थे अब 50 बनते हैं।
इसके अलावा सरकार ने नोटों की छपाई में इस्तेमाल होने वाली इंक भी देश में बनानी शुरू कर दी है। नोट का साइज छोटा होने से ट्रांसपोर्टेशन लागत में भी कमी आई है। वजन कम होने से फ्रेट चार्जेज में भी कमी आई है।
उम्मीद है कि 20 रुपए के नए नोट को भी छोटा बनाने की तैयारी है। यह नोट भी सरकार जल्द मार्केट में लेकर आएगी। एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इस दिशा में काम चल रहा है। 20 रुपए का छोटा नोट भी जल्द मार्केट में आ जाएगा।

सड़क हादसे में मां-बेटे समेत 3 की मौत, 2 घायल

हिसार। हिसार के शाहपुर गांव के पास नेशनल हाइवे नंबर-52 पर एक कार और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस टक्कर में तीन की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रुप से घायल हैं। मृतकों में स्कूटी सवार मां-बेटा व कार सवार एक युवक शामिल है। घायलों का इलाज हिसार के सामान्य अस्पताल में चल रहा है। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया गया है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगवा गांव का 23 वर्षीय युवक कृष्ण अपनी मां पुष्पा (46) और बहन सोनिया के साथ किरतान गांव से गंगवा गांव वापिस लौट रही थी। वे जैसे ही शाहपुर गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी और डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। इसमें स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और कृष्ण व पुष्पा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार सवार फतेहाबाद के रहने वाले मोहित (22) की भी मौत हो गई। वहीं सोनिया और कार में सवार अरुण घायल है। घायलों को हिसार के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।