प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अजय, रितिक,पूजा व दीपचंद रहे विजेता
सिरसा (HNS) । शाह सतनाम जी कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में बुधवार को बालदिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन कर पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिवस बड़ी धूम-धाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में डीएड के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम में चुटकुले, गीत और कविताओं के माध्यम से चार चांद लगाए। इसके अलावा विद्यार्थियों ने अपने संबोंधन में पंडित नेहरू द्वारा देश के लिए किए गए योगदान के बारे में विस्तार से बताया। वहीं इस अवसर पर पंडित नेहरू के जीवन से संबंधित एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रश्नों के सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अजय, रितिक,पूजा व दीपचंद विजेता रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ. प्रेम वर्मा ने किया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम छात्रा रमना ने 'चाचा नेहरू तुझे सलाम-अमन शांति का दे पैगाम, जग को जंग से तूने बचाया' नामक कविता से उन्हें याद किया। इनके पश्चात छात्रा पिंकी ने भी चाचा नेहरु के जीवन पर एक कविता सुनाई। वहीं छात्र दीपचंद व तुषार ने हास्य-व्यंग्य के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन किया। इस दौरान कॉलेज लेक्चरार डॉ. मीनाक्षी कंबोज ने पंडित नेहरू के जीवन से संबंधित तथ्यों को विद्यार्थियों के सामने रखा तथा उनके द्वारा देश की आजादी में दिए गए योगदान के बारे में विद्यार्थियों को रुबरु करवाया। इसके अतिरिक्त गोविंदा व विश्वजीत ने अपने गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में समां बांधा। इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. रजनी शेठी ने पंडित नेहरू के जीवन से संबंधित बच्चों के बारे में उनका स्नेह व क्रांति में योगदान पर विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. रणजीत सिंह, डॉ. चरणजीत कौर, रजनी बाला, जगजीत सिंह, शायरी जैन उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment