सरसा (HNS)। बरनाला रोड स्थित पंचायत भवन में शनिवार को आयोजित हुई जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने जयपुर में आयोजित कॉमनवैल्थ खेलों की जूडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाली शाह सतनाम जी गल्र्ज कॉलेज की खिलाड़ी ज्योति नैन, कोच डा. निर्मला नैन, शाह सतनाम जी गल्र्स कॉलेज की प्रिंसिपल डा. गीता मोंगा व एमएसजी भारतीय खेल गांव की महिला विंग की स्पोट्र्स इंचार्ज कुलदीप मान को सम्मानित किया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री ने कहा कि यह सरसा जिला के लिए बड़े ही गौरव की बात हैं कि सरसा के शाह सतनाम जी गल्र्ज कॉलेज की बेटी ज्योति नैन ने इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल
जीता है। वहीं विजेता खिलाड़ी ज्योति नैन, कोच डा. निर्मला नैन, शाह सतनाम जी गल्र्स कॉलेज की प्रिंसिपल डा. गीता मोंगा व कुलदीप मान ने संयुक्त रुप से कहा कि इस सफलता का पूरा श्रेय डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन आशीर्वाद को जाता है।
उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रतियोगिता में 23 देशों के खिलाडिय़ों ने भाग लिया था। उल्लेखनीय है कि ज्योति नैन ने वर्ष 2012 में शाह सतनाम जी गल्र्ज स्कूल में दाखिला लिया था और अब तक विभिन्न नेशनल व इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में 12 गोल्ड, 1 सिल्वर व 4 ब्रॉज पदक जीत चुकी है।
#shah_satnam_ji_girls_collage #sirsa #derasachasauda

No comments:
Post a Comment