HINDI NEWS SIRSA: December 2018

अभिनंदन ने मीडिया को खूब धोया : देखें पूरा वीडियो

अभिनंदन ने मीडिया को खूब धोया :  देखें पूरा वीडियो

Monday, December 31, 2018

शीतकालीन अवकाश में स्कूल खोलने वाले संचालकों पर होगी कार्रवाई: डीईओ

सरसा (HNS)। सरकार की ओर प्रदेशभर के सरकारी व निजी स्कूलों में एक जनवरी से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया हैै। पूर्व की भांति अवकाश के दौरान कोई स्कूल न खुले इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी संत कुमार बिश्रोई की ओर से सभी स्कूलों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैै।


निर्देशों की अनुपालना करने पर संबंधित स्कूल के मुखिया के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए विभाग की ओर से 15 दिन का अवकाश हर वर्ष दिसम्बर या जनवरी के प्रथम

Friday, December 28, 2018

मिलेनियम स्कूल में गणित विषय पर स्कूल सुपर लीग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

प्रतियोगिता में अवगीत, परनीत, राज लक्ष्मी और हितेश रहे प्रथम 

कालांवाली (HNS)। ओढ़ां रोड़ पर स्थित द मिलेनियम स्कूल में बाइजस की ओर से डिस्कवरी स्कूल सुपर लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता स्कूल प्रिंसीपल डॉ. गुरदीप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। प्रतियोगिता गणित विषय पर आधारित थी। 


प्रतियोगिता में कक्षा चौथी से लेकर 7 तक के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कक्षा चौथी की अवगीत कौर , कक्षा पांचवी की परनीत कौर, कक्षा छठीं के हितेश सिंगला

Monday, December 24, 2018

द मिलेनियम स्कूल में क्रिसमिस डे पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कालांवाली (रोहित जैन)। ओढ़ां रोड पर स्थित द मिलेनियम स्कूल में सोमवार को क्रिसमिस डे के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसीपल डॉ. गुरदीप सिंह ने की। कार्यक्रम की शुरूआत की प्रभु यीशु की फोटो के समक्ष दीप प्रज्वलित करके की गई। 


कार्यक्रम दौरान सेंटाक्लाज के रूप में बच्चों ने एक दूसरे को उपहार बांट कर खुशियां मनाई। कार्यक्रम में सजाया गया क्रिसमस ट्री दिनभर आकर्षण का केंद्र

Sunday, December 23, 2018

सीएम ने विकास रैली में ऐलनाबाद को दी 121 करोड़ रुपये की सौगात

माखोसरानी में 35 करोड़ से बनेगा लाला लाजपात राय पशु विश्वविद्यालय का रिजनल सैंटर
 डबवाली अग्रिकांड में शिकार हुए लोगों को की श्रद्धांजलि अर्पित

ऐलनाबाद (सतीश बंसल)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को गांव ऐलनाबाद विधानसभा के गांव मल्लेकां की अनाजमंडी में हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन पवन कुमार बैनीवाल द्वारा आयोजित विकास रैली में ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए 121 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की घोषणाएं की। इनमें मुख्यमंत्री ने गांव माखोसरानी में 35 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले लाला लाजपात राय पशु विश्वविद्यालय के रिजनल सैंटर बनाने की घोषणा भी शामिल है। 


इसके अलावा मुख्यमंत्री ने ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांवों के विकास के लिए 15 करोड़ और ऐलनाबाद शहर के लिए 5 करोड़ रुपये की ग्रांट देने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने

Friday, December 21, 2018

शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के बच्चे इंडिया गॉट टैलेंट में देखे Color TV पर

शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के बच्चे इंडिया गॉट टैलेंट में पिता  जी की रहमत से जबरदस्त परफॉरमेंस देते हुए।
देखे Color TV पर
23 दिसंबर रात 10:00 PM
और 23 दिसंबर रात 10 बजे से 24 दिसंबर सुबह 10 बजे तक वोट करें जी। voot app download कर लें जी।


स्कूलों में सर्दकालीन अवकाश एक जनवरी से

सरसा (HNS)। शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में सर्दकालीन अवकाश की तिथि घोषित कर दी है। इस बार स्कूलों में सर्दकालीन अवकाश एक जनवरी से 15 जनवरी तक रहेगा और 16 जनवरी से स्कूल खुलेंगे। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से इस आशय के आदेश जारी किए गए हैं। 


यहां वर्णनीय है कि पूर्व में दिसंबर माह में सर्दकालीन

अब प्रदेश के 310 सरकारी स्कूलों में छठी कक्षा में सभी विषयों की होगी अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई

सरसा (HNS)। प्रदेश में अब अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा पर निजी स्कूलों का एकाधिकार खत्म होगा। सरकारी स्कूलों के बच्चों को अंग्रेजी में और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने एक और कदम आगे बढ़ाते हुए सत्र 2019-20 में प्रदेश के 310 सरकारी स्कूलों में छठी कक्षा से एक सैक्शन में सभी विषयों की पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम में शुरु करने का निर्णय लिया है।

इसी को लेकर विद्यालय मौलिक शिक्षा निदेशालय के सहायक निदेशक ने 20 दिसंबर को प्रदेशभर के  सभी जिला शिक्षाधिकारी,जिला मौलिक शिक्षाधिकारी, डाईट  के प्रधानाचार्य, समग्र शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक सहित अन्य शिक्षा अधिकारियों को पत्र व्यवहार कर

Wednesday, December 19, 2018

पर्यावरण सरंक्षण प्रतियोगिता में अमित ने मारी बाजी

कुरुक्षेत्र (देवीलाल)। ग्रीन अर्थ संगठन व राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने संयुक्त तत्वाधान में पर्यावरण एवं स्वच्छता व स्वास्थ्य विषय पर राज्य स्तरीय ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता कक्षा छठी से आठवीं जूनियर ग्रुप तथा कक्षा नौवीं से बारहवीं सीनियर ग्रुप में आयोजित की गयी तथा आस-पास के स्कूलों से 450 विद्यार्थियों ने भाग लिया। 


सीनियर ग्रुप में राजकीय वरिष्ठ मॉडल स्कूल कुरुक्षेत्र से अजय कुमार प्रथम, मिलिनियम पब्लिक स्कूल से अंजू द्वितीय, संजय गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल लाडवा से

अंतर्विद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में छाए गुरुकुल के छात्र

कुरुक्षेत्र (देवीलाल)। गीता जयंती महोत्सव 2018 के अवसर पर जयराम विद्यापीठ परिसर में चल रही अंतर्विद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में गुरुकुल कुरुक्षेत्र के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करते हुए कोरियाग्राफी में विशेष प्रस्तुति सम्मान प्राप्त किया। बच्चों की उपलब्धि पर गुरुकुल के प्रधान कुलवन्त सिंह सैनी ने निदेशक व प्राचार्य कर्नल अरुण दत्ता, सह प्राचार्य शमशेर सिंह, संस्कृत अध्यापक दयाशंकर शास्त्री, संगीत विभाग अध्यक्ष कमलेश पंत, कोरियोग्राफी निर्देशक दिनेश चौहान, कला अध्यापक ईश्वर सहित सभी विजेता छात्रों को शुभकामनाएं दीं, वहीं गुरुकुल के संरक्षक एवं हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भी दूरभाष पर पूरे गुरुकुल परिवार को बधाई प्रेषित की है। 


गुरुकुल के प्रधान कुलवन्त सैनी ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में कुरुक्षेत्र जिला के लगभग 30 विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया जिसमें पेंटिंग प्रतियोगिता में गुरुकुल के छात्र दिव्यांश आर्य ने प्रथम, संस्कृत श्लोकोच्चारण में ऋषि बंसल ने द्वितीय तथा एकल गायन में तुषार गोयल ने तृतीय स्थान प्राप्त कर गुरुकुल व

द मिलेनियम स्कूल में बच्चों के अभिभावकों के लिए फोनिक साऊंड ट्रेनिंग शिविर का हुआ आयोजन

कालांवाली (रोहित जैन)। ओढ़ां रोड पर स्थित द मिलेनियम स्कूल में बुधवार को एक दिवसीय फोनिक साऊंड ट्रेनिंग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्कूल प्रिंसीपल डॉ. गुरदीप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रिंसीपल डॉ. गुरदीप सिंह की ओर से कक्षा इ.डब्लयू और आर.टी.एफ के अभिभावकों को फोनिक्स के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि लैटर अपरोच की बजाय सॉऊंड अपरोच के माध्यम से अंग्र्रेजी पढ़ाई जानी चाहिए। 


इस दौरान प्रिंसीपल डॉ. गुरदीप सिंह ने अभिभावकों को बताया कि फोनिक्स, बच्चों को गतिविधि के द्वारा सीखने को प्रेरित करता है। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र कुमार वर्मा गीता जयंती महोत्सव कार्यक्रम में सम्मानित

डीआईपीआरओ ने यह सम्मान जिला के पत्रकारों को समर्पित किया

सिरसा (HNS)। चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के कुलपति डा. विजय कुमार कायत एवं अतिरिक्त उपायुक्त आमना तस्नीम ने संयुक्त रूप से विभागीय उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र कुमार वर्मा को सम्मानित किया। 


जिला प्रशासन द्वारा सीडीएलयू में आयोजित जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान दिया गया। सम्मान के रूप में भेंट की गई

Tuesday, December 18, 2018

युवाओं ने बच्चों को जूते और गरम कपड़े बांटे

बरनाला (जीवन) । बरनाला के गांव कालेके के युवाओं ने एन आर आई की सहायता से गांव के राजकीय स्कूल के बच्चों को शीतकालीन ऋतू के कपड़े और जूते बांटे। इस बारे में जानकारी देते हुए गांव कालेके के युवाओं ने बताया की राजकीय प्राइमरी स्कूल के 125 जरूरतमंद बच्चों को जूते, जुराबें, स्वेटर और टोपिआँ बांटी गई हैं। इस भलाई कारज में गांव के एन आर आईज ने भी सराहनीय सहयोग दिआ। स्कूल अद्यापकगणों ने गांव के युवाओं का शुक्राना करते हुए इस कारज को प्रेरणादायक बताया।


84 सिख दंगा मामला : जेकर राहुल गांधी दे पिता राजीव गांधी जिंदा होते तो सभसे पहले उनको अरेस्ट करना था : सुखबीर बादल

सुखबीर ने कहा कि नए अकाली दल का नुकसान 0% है और फायदा 100% 

बरनाला (जीवन) । शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष व पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल बरनाला में पार्टी के कार्यकर्ताओं से मीटिंग करने पहुंचे। यहां उन्होंने प्रेस वार्ता करते हुए सज्जन सिंह को सजा मिलने के कारण आज के दिन को ऐतिहासिक बताया और कांग्रेस को जमकर कोसा।


अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा कि आज का दिन इतिहासक दिन है क्योंकि माननीय अदालत ने सज्जन सिंह को सजा देकर सिखों को 34 साल के बाद इंसाफ

Sunday, December 16, 2018

1984 सिख दंगा केस में दिल्ली हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को दोषी करार दिया

नई दिल्ली (HNS). 1984 के सिख दंगों के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद सज्जन कुमार को दोषी करार दिया। उन पर आपराधिक साजिश और दंगा भड़काने का आरोप है। इस मामले में उन्हें निचली अदालत से राहत मिली थी।
#1984antiSikhriots #SajjanKumar


उल्लेखनीय है कि एक मामले में सज्जन कुमार को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है.
सज्जन कुमार दिल्ली के राजनगर में 5 सिखों की हत्या के मामले में दोषी, 1984 के सिख विरोधी दंगों में करीब 3000 लोगों की जान गई थी.

मौत की सजा सुनाई जाए : सुखबीर बादल

इस मामले में बातचीत करते हुए पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि हम इस फैसले से संतुष्ट हैं के 34 साल बाद इंसाफ मिला लेकिन उन्होंने मांग की के सज्जन कुमार को मौत की सजा सुनाई जानी चाहिए थी। उन्होंने कहा एक मामले में और फैसला आने वाला है हम उसमें फैंसी की सजा की मांग करते हैं।

Friday, December 14, 2018

डेरा सच्चा सौदा सरसा में चल रहे कैंप से हुए खुश : मरीजों के परिजन

सरसा (HNS)। डेरा सच्चा सौदा सरसा में चल रहे 27वें याद-ए-मुर्शिद परम पिता शाह सतनाम जी महाराज मुफ्त आंखों के कैंप में मरीजों के आॅप्रेशन शाह सतनाम जी स्पैशलिटी अस्पताल में शुरू हो गए हैं। कैंप का लाभ लेने आए मरीजों के परिजनों ने बातचीत करते हुए व्यवस्था को लेकर संतुष्टि प्रकट की।

जहांगीर पुरी (दिल्ली) से अपनी पत्नी की आंख का आॅपे्रशन करवाने आए दविन्दर सिंह ने बताया कि उन्हें कैंप में पहुंचकर अच्छा महसूस हो रहा है। यहां सेवादारों द्वारा बेहतर संभाल की जा रही है। यहां ऐसा महसूस हो रहा है जैसे सेवा का समुद्र बह रहा हो।

दविन्दर सिंह
 पक्का कलां (जिला बठिंडा) से अपनी ननद की आंख का आॅपे्रशन करवाने आई परमला रानी ने बताया कि कैंप में पहुंचकर उन्हें बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। यहां सारा इलाज मुफ्त किया जा रहा है और खाने-पीने की सेवा भी बेहतर तरीके से की जा रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें महसूस ही नहीं हो रहा कि वे पिछले तीन दिनों से यहां आए हुए हैं।

परमला रानी
फिरोजपुर (पंजाब) से अपनी मौसी के आंख का आॅपे्रशन करवाने आई बिमला रानी ने बताया कि उन्हें यहां घर जैसा माहौल लग रहा है। 

बिमला रानी
धमतान साहिब से अपनी मां की आंख का इलाज करवाने आई बबीता रानी ने कहा कि यहां सफाई व्यवस्था से वह बेहद प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि इस तरह मरीजों की संभाल व साफ-सफाई का ध्यान कहीं ओर नहीं

27 वें याद-ए-मुर्शिद फ्री आई कैंप में ऑपरेशन के दूसरे दिन तक 54 अंधेरी जिंदगियों में आया उजाला

कैंप के तीसरे दिन तक 4650 की हुई जांच
अस्पताल के मेडीकल वार्ड में पहुंचकर पूज्य माता नसीब कौर जी इन्सां ने जाना मरीजों का कुशलक्षेम

सिरसा (HNS)। डेरा सच्चा सौदा की दूसरी पातशाही पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज की पावन स्मृति में 27वां 'याद-ए-मुर्शिद परमपिता शाह सतनाम जी महाराज फ्री आई कैंप' में अब तक 54 ऑपरेशन हो चुके हैं। जबकि 4650 लोगों की जांच हो चुकी है।


खास बात यह है कि लोगों में कैंप प्रति विशेष जागरूकता देखने को मिल रही है। आस-पास ही नहीं, दूर-दराज के प्रदेशों से भी लोग स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए कैंप में पहुंच रहे हैं। कैंप में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

Wednesday, December 12, 2018

रजनीकांत की फिल्म भी दे रही है अच्छा मैसेज

रजनीकांत की फिल्म 2.0 ने धूम मचा दी है। #Rajinikanth चंद शब्दों में कहें तो फिल्म आधुनिक मनुष्य को (मोबाइल फोन रखने वाला) पक्षियों का हत्यारा मानती है। फिल्म में यह तर्क दिया गया है कि मोबाइल टावरों से निकलने वाली रेडिएशन से पक्षियों की प्रजातियां लुप्त हो रही हैं। रेडिएशन के कारण पक्षी अपने रास्ते से भटक जाते हैं और धीरे -धीरे अपने समूह से दूर होकर मर जाते हंै। 

चर्चा है कि वर्ष 2022 में देश में 5-जी दूरसंचार सेवा शुरू हो जाएगी। स्वास्थ्य विशेषज्ञों व फिल्मी अभिनेताओं ने इस तकनीक से मनुष्य व पक्षियों को होने वाले नुक्सान से सरकार को पहले से ही परिचित करवाने का काम भी किया है। नीदरलैंड में इस बात की चर्चा है कि 5-जी तकनीक के प्रयोग से तीन सौ पक्षी मर गए थे। फिलहाल इस मामले में जांच चल रही है। बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला 5-जी संबंधी अपनी चिंता सुप्रीम कोर्ट में बता चुकी हैं लेकिन केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद लोक सभा में मोबाइल फोन संबंधी खतरों को बेबुनियाद करार दे रहे हैं। दरअसल सभी वैज्ञानिक व पक्षी विशेषज्ञ इस संदर्भ में एकसुर नहीं हैं। 


देश-विदेश में हो रही जांच में दो बातें सुनने को मिली हैं कि जिसमें एक तो पक्षियों की मौत का कारण टावरों की रेएिडशन है और दूसरा कृषि में बढ़ रहे कीटनाशकों का प्रयोग, जो टावरों को क्लीन चिट देता है। सेलुलर आप्रेशनज एसोसिएशन आफ इंडिया ने सैंट्रल बोर्ड आफ फिल्म सर्टीफिकेशन को शिकायत की है कि फिल्म 2.0 में टावर रेडिएशन को लेकर गलत विचारधारा का प्रदर्शन प्रदर्शित किया गया है। 

कुछ भी हो पक्षियों की मौत का कारण टावर रेडिएशन हो या कीटनाशक दोनों ही रूपों में दोषी आधुनिक मनुष्य है, जिसने वातावरण प्रति अपने उत्तरदायित्व से मुंह फेरते हुए अपनी अनावश्यक जरूरतों की पूर्ति के लिए प्राकृति को बर्बाद किया है।  2011 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने टावरों को कैंसर का कारण भी बताया था। 

फिल्म 2.0 ने जिस तरीके से रेडिएशन के खतरों को दर्शाया है उससे इस मुद्दे पर गहनता से विचार किया जा सकता है। विशेष बात यह भी है कि वातावरण को लेकर बनी देश की यह सब से बड़ी फिल्म है, जिसका बजट 600 करोड़ का है। अब समय है कि रेडिएशन संबंधी खोज को ओर गंभीरता से लिया जाए। पक्षियों व मानवीय स्वास्थ्य के भयानक खतरों को रोकने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। यह भी जांच का विषय है कि तकनीक मनुष्य के लिए है न कि मनुष्य तकनीक के लिए।
#Rajinikanth #Rajinikanth

Monday, December 10, 2018

शाह सतनाम जी कॉलेज आफ एजुकेशन में विश्व मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

बीएड प्रथम की सैफी का भाषण रहा सर्वक्षेष्ठ 

सरसा (HNS)। शाह सतनाम जी कॉलेज आफ एजुकेशन में सोमवार को विश्व मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्रशासिका चरणप्रीत कौर इन्सां ने किया। 


भाषण प्रतियोगिता में बीएड प्रथम वर्ष, डीएलएड प्रथम वर्ष व द्वितीय वर्ष के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में आशा ,श्रेया ,ममता,  सुनीता,   कुसुम ,रचना, सिमरन, रुचिका और डीएड से अनुजा, गौरव प्रियंका आदि विद्यार्थियों ने भाग लिया। छात्रों ने मानव के अधिकारों और कर्तव्यों पर विस्तार से बताया। 

कॉलेज प्रशासिका  चरणप्रीत कौर ने सभी  विद्यार्थियों को अपने मौलिक अधिकारों संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि मौलिक अधिकारों का उपयोग हम कर्तव्यों के पालन के

इंडियाज गोट टैलेंट में छाए शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के विद्यार्थी

सेमीफाईनल में बनाई जगह, चमकाया जिला का नाम

सरसा (HNS) । शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के विद्यार्थी राहुल और मुकेश ने इंडियाज गोट टैलेंट में शनिवार को एक्रोबेटिक्स का अपना उम्दा प्रदर्शन करते हुए सेमीफाईनल में जगह बना ली है। इस बारे जानकारी देते हुए कॉलेज प्रिंसीपल डॉ. एसबी आनंद ने बताया कि मुकेश बीए द्वितीय वर्ष व राहुल बीपीएड का चयन गत दिनों इंडियाज गोट टैलेंट के सीजन 9 में हुआ जिसके तहत मुम्बई से सरसा पहुंची कलर्स चैनल की टीम ने दोनों विद्यार्थियों का प्रोमो विडियो सूट किया। 


राहुल व मुकेश द्वारा की गई परफोरमेंस का कार्यक्रम कलर्स चैनल पर शनिवार रात 10 बजे प्रसारित किया गया, जिसमें उन्हें स्टैंडिंग आवेशन मिला। इस दौरान सभी जजों ने उनके प्रदर्शन

Sunday, December 9, 2018

पांच दिवसीय इंटीग्रेशन शिविर में उत्तरप्रदेश रहा ओवरऑल विजेता

शिविर के दौरान बैस्ट रही टीमों को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने किया सम्मानित

सरसा (HNS)। जिला के गांव रघुआना के सरकारी स्कूल में आयोजित पांच दिवसीय नेशनल इंटीग्रेशन शिविर का रविवार को धूमधाम से समापन हो गया। समापन मौके पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संत कुमार बिश्रोई मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। पंाच दिवसीय शिविर में ओवरऑल विजेता उत्तरप्रदेश की टीम बनी। इस मौके पर संत कुमार बिश्रोई ने कहा कि पांच दिवसीय शिविर के दौरान गांव रघुआना के ग्रामीणों ने जिस प्रकार मेहमान नवाजी की है। उसके केवल वे ही, अपितू बाहरी राज्यों से आए हुए प्रतिभागी व स्टाफ सदस्य भी उनकी मेहमान नवाजी के कायल हुए हैं। शिविर में प्रबंधन कमेटी की ओर से बेहतर प्रबंध किए गए थे।


ग्राम पंचायत का भी कार्यक्रम को सफल बनाने में अतुलनीय योगदान

Saturday, December 8, 2018

शाह सतनाम जी गल्र्ज कॉलेज की जूडो खिलाड़ी को राज्यमंत्री ने किया सम्मानित

सरसा (HNS)। बरनाला रोड स्थित पंचायत भवन में शनिवार को आयोजित हुई जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने जयपुर में आयोजित कॉमनवैल्थ खेलों की जूडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाली शाह सतनाम जी गल्र्ज कॉलेज की खिलाड़ी ज्योति नैन, कोच डा. निर्मला नैन, शाह सतनाम जी गल्र्स कॉलेज की प्रिंसिपल डा. गीता मोंगा व एमएसजी भारतीय खेल गांव की महिला विंग की स्पोट्र्स इंचार्ज कुलदीप मान को सम्मानित किया। 


इस अवसर पर राज्य मंत्री ने कहा कि यह सरसा जिला के लिए बड़े ही गौरव की बात हैं कि सरसा के शाह सतनाम जी गल्र्ज कॉलेज की बेटी ज्योति नैन ने इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल

Friday, December 7, 2018

पंजाब में पंचायत चुनाव की हुई घोषणा

चंडीगढ़ (HNS). पंजाब में पंचायत के चुनाव का बिगुल बज चूका है. चुनाव के लिए 30 दिसंबर का दिन रखा गया है. इस के लिए नोटिफकेशन 15 दिसंबर को जारी किये जायेंगे. इसके साथ ही पंजाब में अचार सहिंत लागु हो गई है. 19  दिसंबर को नामांकन पत्र्र भरे जाएंगे और 20 तक नामांकन की छंटनी की जाएगी. 30 दिसंबर को सुबह 8 बजे से लेकर सायं 4 बजे तक मतदान होगा.  31 दिसंबर तक सारी चुनाव प्रकिर्या मुकमल कर ली जाएगी.


#panchayat #election #punjab #2018

Thursday, December 6, 2018

नेशनल इंटीग्रेशन कैम्प का डीसी ने किया विधिवत शुभारंभ

उपायुक्त बोले, भारत विभिन्नताओं का देश,मगर फिर भी एकता के सूत्र में बंधा है

सरसा (HNS)। उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने कहा कि भारत विभिन्नताओं का देश है फिर भी हमारा देश एकता के सूत्र में बंधा हुआ है। यहां विभिन्न प्रांतों की भाषा, रीति रिवाज, पहनावा, खानपान अलग-अलग है। हमारे देश में भिन्न-भिन्न धर्मों के लोग रहते हैं, यहां अलग-अलग संस्कृति व कला का अनौखा संगम है।


उपायुक्त वीरवार को एकता, अखंडता तथा कला व संस्कृति को बढावा देने के लिए खंड बड़ागुढा के गांव रघुआना स्थित राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में हरियाणा राज्य भारत स्काउट एवं गाईड जिला एसोसिएशन सरसा द्वारा जिला प्रशासन एवं ग्राम पंचायत के सहयोग से आयोजित नेशनल इंटीग्रेशन कैम्प का विधिवत शुभारंभ करने उपरांत बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव की सरपंच कुलविंद्र कौर एवं पूर्व सरपंच जगतार सिंह  ने संयुक्त रुप से की।

विशिष्ठï अतिथि के तौर पर उपमंडल अधिकारी ना. कालांवाली बिजेंद्र हुड्डïा ने शिरकत की। उपायुक्त ने कैम्प के तीन उद्देश्य नामत: कौशिश, तैयारी, सेवा पर बल देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में पूरे भारत वर्ष से विभिन्न प्रांतों के स्काउट एवं गाईड भाग ले रहे हैं। इसलिए कैम्प के उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए प्रस्तुतियां देने से विशेषतौर से ग्रामीण क्षेत्र की युवा पीढ़ी को लाभ पहुंचेगा और वे विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति व कला का आनंद लेते हुए विभिन्नता में एकता का पाठ सीखेंगे। 

डीसी ने छत्तीसगढ टीम के नृत्य एवं सरसा टीम के पंजाबी गिद्दा की करी प्रशंसा 

जिला उपायुक्त ने आयोजकों व सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे बधाई के पात्र हैं कि उन्होंने सरसा जिला के रघुआना जैसे ग्रामीण क्षेत्र में इस कैम्प का आयोजन करके प्रशंसनीय कार्य किया है। इससे विभिन्न प्रांतों की विधाएं, कला व संस्कृति का संगम देखने को मिलेगा और कार्यक्रम से गांव रघुआना की देशभर में अगल पहचान बनेगी। डीसी प्रभजोत सिंह ने छत्तीसगढ गाईड की टीम द्वारा प्रस्तुत नृत्य एवं सरसा गाईड टीम की बेटियों द्वारा पंजाबी गिद्दा की प्रस्तुति की प्रशंसा की। 

-22 राज्यों से  600 स्काउट एवं गाईड ले रहे भाग 

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संत कुमार ने नेशनल इंटीग्रेशन कैम्प में आयोजित होने वाली गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस कैम्प में देशभर के 22 राज्यों से लगभग 600 स्काउट एवं गाईड भाग ले रहें हैं। उन्होंने कहा कि इस कैम्प से सरसा जिला वासियों को विभिन्न प्रांतों की कला व संस्कृति को समझने व सीखने का अवसर मिलेगा और एक दूसरे के मेल मिलाप से राष्टï्रीय एकता व अखंडता को बढावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 22 साल बाद इस तरह नेशनल लेवल का स्काउट एवं गाईड कैम्प का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी ना. बिजेंद्र सिंह ने उपमंडल प्रशासन द्वारा कैम्प के आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई व शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की भी कामना की। 

ये रहे मौजूद

इस मौके पर गांव के पूर्व सरपंच जगतार सिंह चंडीगढ से स्टेट ट्रेनिंग कमीश्नर एलएस वर्मा, भारत स्काउट एंड गाइड उत्तरी क्षेत्र दिल्ली के सहायक निदेशक अरुप सरकार, स्टेट शिक्षक अवार्डी एवं कैम्प कॉर्डिनेटर सरदार सुखदेव सिंह ढिल्लो, डीआईपीआरओ सुरेंद्र कुमार वर्मा, कैम्प के मीडिया प्रभारी शुभकरण शर्मा, सुनील सरदाना, राजा राम, तहसीलदार नौरंगदास, बीडीपीओ वेदपाल, बीईओ बड़ागुढा मनीषा व अन्य अधिकारी प्राचार्य बलदेव सिंह, वीके बांसल, डा. इंद्रसेन एवं डीओसी मंजुबाला तथा देशभर के विभिन्न प्रांतों से आए स्काउट एंड गाईड इंचार्ज व टीम एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
#sirsa #DC #Camp

Wednesday, December 5, 2018

शाह सतनाम जी ब्वॉयज स्कूल में 'एड्स से बचाव' जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सरसा (HNS)। प्रदेशभर के लोगों में एड्स की बीमारी के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करने हेतु तथा एड्स से बचाव के लिए शाह सतनाम जी ब्वॉयज स्कूल, सरसा में भी इसी विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 


इस कार्यक्रम में स्कूल प्रशासक डॉ. हरदीप सिंह इन्सां प्रधानाचार्य राकेश धवन इन्सां व समस्त स्कूल स्टॉफ व छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्र म में कक्षा दसवीं के छात्र शुभम इन्सां, हरप्रीत इन्सां आदित्य इन्सां तथा साहिल इन्सां ने सभी छात्रों को एड्स के बारे में अपने-अपने भाषणों के माध्यम से विस्तृत जानकारियां प्रदान की। उन्होंने बताया कि एड्स छूने से नहीं फैलता, बल्कि अप्राकृतिक यौन संबंधों से, संक्रमित खून व सुइयों के प्रयोग करने से फैलता है। 

यदि किसी व्यक्ति को यह बीमारी हो भी जाती है तो बिल्कुल भी घबराना नहीं चाहिए, बल्कि सही इलाज और सुरक्षा ही इसका बचाव है। भारत सरकार भी समय-समय पर देश के विभिन्न हिस्सों में एड्स के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है ताकि लोगों को एड्स के विषय में पर्याप्त जानकारी मिल सके।

#shahsatnamjiboysschool #dera #sacha #sauda

पूरे तमिलनाडु में जयललिता को किया गया याद

चेन्नई (HNS)। तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता #Jayalalitha को बुधवार को उनकी दूसरी बरसी पर याद किया गया। अन्नाद्रमुक के प्रमुख नेताओं ओ पनीरसेल्वम और के पलानीस्वामी समेत पार्टी के अन्य नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जयललिता को मरीना बीच पर दफनाया गया था। 

पनीरसेल्वम और पलानीस्वामी ने अन्ना सलाई से मरीना बीच तक मौन मार्च किया। उनके साथ मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्य, सांसद और विधायक भी मार्च में शामिल हुए। #Jayalalitha #Jayalalitha सभी ने काले रंग के वस्त्र पहन रखे थे। पलानीस्वामी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जबकि पनीरसेल्वम उप मुख्यमंत्री हैं। जयललिता का पांच दिसंबर, 2016 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

Tuesday, December 4, 2018

uppbpb.gov.in पर देखें यूपी पुलिस कॉन्सटेबल परीक्षा का रिजल्‍ट

उत्तर प्रदेश (HNS)। #UPPoliceConstableResult2018 उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) आज सिविल पुलिस और पीएसी में कॉन्सटेबल के पदों पर हुई भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है। जानकारी के मुताबिक इस एक्‍जाम का रिजल्ट बस कुछ ही देर में घोषित हो जाएगा। यदि आपने इसकी परीक्षा दी थी तो आप उत्तर प्रदेश पुलिस #सरकारीरिजल्ट भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 


इस परीक्षा में पास होने वाले उम्‍मीदवारों का 5 दिसंबर को शारीरिक मानक परीक्षण में भाग लेने का मौका दिया जाएगा। उम्‍मीदवार शारीरिक मानक परीक्षण के प्रवेश पत्र इसकी ऑफिशियल बेवसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा यूपी के अलग अलग शहरों में आयोजिक की जाएगी जिनमें से कानपुर, झांसी, गोरखपुर, बस्ती, गोण्डा, लखनऊ, अयोध्या, आगरा, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपु, वाराणसी, आजमगढ़, मिर्जापुर, प्रयागराज और बांदा शामिल हैं। 

UP Police Constable Result 2018-ऐसे चेक करें अपना रिजल्‍ट 

स्टेप 1: रिजल्ट चेक करने के लिए UP Police भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2:  फिर दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और अपनी बर्थ डेट डालकर रिजल्ट देखें।
स्टेप 4: आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

Monday, December 3, 2018

भोपाल गैस त्रासदी की 34वीं बरसी

पीड़ितों को अब भी न्याय का इंतजार

भोपाल (HNS)। विश्व की भीषणतम औद्योगिक त्रासदियों में शामिल भोपाल गैसकांड के लगभग साढ़े तीन दशक बाद अब भी हजारों पीड़ित न्याय के लिए भटक रहे हैं। गैस पीड़ितों ने सोमवार को इस त्रासदी की बरसी पर भारत टॉकीज चौराहे से यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री तक रैली निकाली।

गैस प्रभावित लोग पीड़ितों को उचित मुआवजे और न्याय दिलाने की मांग को लेकर रैली निकाल रहे थे। पीड़ितों ने हाथों में तख्तियां ली हुईं थीं। इसके पहले कल भी राजधानी में गैस प्रभावितों के हितों में काम करने वाले विभिन्न संगठनों ने मशाल रैली निकाल कर हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

पीड़ित महिला उद्योग संगठन के संयोजक अब्दुल जब्बार ने कहा गैसकांड से प्रभावित हजारों लोगों का उचित पुनर्वास आज भी नहीं हो पाया है और न ही उन्हें पर्याप्त मुआवजा मिल सका। वे

Sunday, December 2, 2018

सेंट एमएसजी ग्लोरियस इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेल समारोह आयोजित

विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया दमखम

सरसा (HNS)। सेंट एमएसजी ग्लोरियस इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेल समारोह का आयोजन बड़े ही भव्य तरीके से किया गया। स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने इस समारोह में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शाह सतनाम जी ब्वॉयज कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एसबी आनंद ने मुख्यातिथि व शाह सतनाम जी गर्ल्ज कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. गीता मोंगा और डॉ. रिशु सिंह ने समारोह में गेस्ट आॅफ आॅनर के रूप में शिरकत की। 

मुख्यातिथि डॉ. आनंद ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मशाल के दिव्य तेज के समागम के साथ बड़े ही जोशीले अंदाज में की गई। स्कूल के चार हाउसेस-जमीनी, लिब्रा और एरिस ने मार्च पास्ट करते हुए समारोह की शोभा बढ़ाते हुए। 

अतिथि गणों को सलामी दी। विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी कक्षाओं से अलग-अलग खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जिनमें 50 मीटर रेस, लेमन रेस, बैलेंसिंग रेस, ब्रिक रेस, पेंगुइन रेस, स्विस बॉल साइकल रेस, हॉफ पेड्ल साइिकल रेस,

Saturday, December 1, 2018

डेरा सच्चा सौदा में दूसरी पातशाही की याद में 27वां फ्री नेत्र जांच कैंप 12 दिसंबर से

9 दिसंबर से शुरू होगा मरीजों का पंजीकरण 

सरसा (HNS)। डेरा सच्चा सौदा की दूसरी पातशाही पूज्य परमपिता शाह सतनाम जी महाराज की याद में 27वां ‘याद-ए-मुर्शिद परमपिता शाह सतनाम जी महाराज फ्री आई कैंप’ 12 दिसंबर दिन बुधवार से शाह सतनाम जी धाम में शुरू होने जा रहा है।


शाह सतनाम जी रिसर्च एंड डवल्पमेंट फाउंडेशन के तत्वाधान में अंधेरी नेत्रहीन

पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में अगली सुनवाई 8 दिसंबर

पंचकूला (HNS)। पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में शनिवार को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षो के वकीलों में बहस हुई। अभी फाइनल बहस अगली सुनवाई तक जारी रहेगी। इस मामले की अगली सुनवाई 8 दिसंबर को होगी।