HINDI NEWS SIRSA: जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र कुमार वर्मा गीता जयंती महोत्सव कार्यक्रम में सम्मानित

अभिनंदन ने मीडिया को खूब धोया : देखें पूरा वीडियो

अभिनंदन ने मीडिया को खूब धोया :  देखें पूरा वीडियो

Wednesday, December 19, 2018

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र कुमार वर्मा गीता जयंती महोत्सव कार्यक्रम में सम्मानित

डीआईपीआरओ ने यह सम्मान जिला के पत्रकारों को समर्पित किया

सिरसा (HNS)। चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के कुलपति डा. विजय कुमार कायत एवं अतिरिक्त उपायुक्त आमना तस्नीम ने संयुक्त रूप से विभागीय उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र कुमार वर्मा को सम्मानित किया। 


जिला प्रशासन द्वारा सीडीएलयू में आयोजित जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान दिया गया। सम्मान के रूप में भेंट की गई
गीता को डीआईपीआरओ सुरेंद्र कुमार वर्मा ने जिला के समस्त पत्रकारों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं को समर्पित करते हुए मीडिया सेंटर सिरसा में कार्यरत कर्मचारी ऑफिस ब्वाय अनिल को सौंप दिया ताकि मीडिया के माध्यम सेश्रीमद् भगवद् गीता में वर्णित जीवन सार को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। डीआईपीआरओ वर्मा ने गीता जयंती महोत्सव को सफल बनाने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ-साथ संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों व अन्य लोगों का जिला प्रशासन की तरफ से आभार भी व्यक्त किया। 
अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव कार्यक्रम में डीएफएससी अशोक बंसल, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. दर्शना सिंह, सिरसा शहर की वार्ड नंबर 5 नगर पार्षद व समाज सेविका सुमन शर्मा, उपायुक्त कार्यालय के लिपिक प्रमोद, समग्र शिक्षा अभियान की सहायक परियोजना अधिकारी शशी सचदेवा, सीएमजीजीए पूर्वी चौधरी, शिक्षा विभाग में कार्यरत हिंदी प्रवक्ता चिमन भारती, जीओ गीता परिवार से लेखराज सचदेवा व उनकी टीम, भारत विकास परिषद से प्रधान अशोक गुप्ता व रमेश गोयल, अखिल भारतीय सेवा संघ सिरसा के प्रधान सुमन मित्तल, दिव्य ज्योति जागृति संस्थान से राजेश दुआ व उनकी टीम, हरिओम भारद्वाज, श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय से बजरंग पारीक,  पतंजलि योगपीठ से योगाचार्य चंद्रपाल, महात्मा बुद्ध संस्था के संचालक नरेंद्र योगी, प्रभु प्रेमी संघ के प्रधान राजीव बंसल, मुल्तान सभा के प्रधान चंद्रशेखर मेहता व अन्य संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों अधिकारियों व कर्मचारियों को भी उल्लेखनीय सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा गीता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विभिन्न स्कूली बच्चों को भी सम्मानित किया गया।

No comments:

Post a Comment