HINDI NEWS SIRSA: मिलेनियम स्कूल में गणित विषय पर स्कूल सुपर लीग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

अभिनंदन ने मीडिया को खूब धोया : देखें पूरा वीडियो

अभिनंदन ने मीडिया को खूब धोया :  देखें पूरा वीडियो

Friday, December 28, 2018

मिलेनियम स्कूल में गणित विषय पर स्कूल सुपर लीग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

प्रतियोगिता में अवगीत, परनीत, राज लक्ष्मी और हितेश रहे प्रथम 

कालांवाली (HNS)। ओढ़ां रोड़ पर स्थित द मिलेनियम स्कूल में बाइजस की ओर से डिस्कवरी स्कूल सुपर लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता स्कूल प्रिंसीपल डॉ. गुरदीप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। प्रतियोगिता गणित विषय पर आधारित थी। 


प्रतियोगिता में कक्षा चौथी से लेकर 7 तक के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कक्षा चौथी की अवगीत कौर , कक्षा पांचवी की परनीत कौर, कक्षा छठीं के हितेश सिंगला
और कक्षा सातवीं की राज लक्ष्मी ने अपनी-अपनी कक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया। 

इस दौरान स्कूल पिं्रसीपल डॉ. गुरदीप सिंह और डायरेेक्टर अशोक सिंगला ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देेते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में आत्म विश्वास बढ़ता है और बच्चे भविष्य में आगे चलकर बड़ी प्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर अपने माता-पिता और देश का नाम रोशन कर सकते हंै। 

इसके अलावा उन्होंने बताया कि सभी विजेता बच्चे अब ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेगें। अंत में पिं्रसीपल डॉ. गुरदीप सिंह और डायरेेक्टर अशोक सिंगला की ओर से विजेेता विद्यार्थियों को विशेष रूप से इनाम देकर सम्मानित किया गया। 

No comments:

Post a Comment