HINDI NEWS SIRSA: जिला उपायुक्त ने जिलावासियों को दीपावली पर्व की दी बधाई

अभिनंदन ने मीडिया को खूब धोया : देखें पूरा वीडियो

अभिनंदन ने मीडिया को खूब धोया :  देखें पूरा वीडियो

Tuesday, November 6, 2018

जिला उपायुक्त ने जिलावासियों को दीपावली पर्व की दी बधाई

सिरसा (HNS)। उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने जिलावासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई देते हुए कहा कि यह त्यौहार जिलावासियों के जीवन में सुख, समृद्घि व खुशहाली लाए। उन्होंने जिलावासियों को पटाखा रहित दीपावली मनाने का आह्वïान करते हुए कहा है कि पटाखे जलाने से पर्यावरण तो दूषित होता ही है। इससे वायु एवं ध्वनि प्रदूषण पैदा होने के अतिरिक्त ठोस कचरे की समस्याएं भी उत्पन्न होती है। 


उन्होंने कहा कि दीपावली यही चरितार्थ करती है अस्तो मा सद्गमय, मतसो मा ज्योतिर्गमय। इस प्रकार दीपावली अंधेरे से प्रकाश की ओर जाने का पर्व है। आज भी दिवाली के दिन एक दीप से दूसरा जलाया जाता है और इन दीपों से निकलने वाली यह लौ (प्रकाश) सदियों से सारे संसार को शांति व भाईचारे का संदेश देती है। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक का पर्व इस दिवाली को खुशी व उल्लसा के साथ पटाखा रहित मनाना चाहिए। उन्होंने जिलावासियों को नशा व अन्य सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने का भी आह्वïान किया है। अंधकार पर प्रकाश की विजय का यह पर्व सभी धर्म के लोगों द्वारा मनाया जाता है। इसलिए भारतवर्ष में मनाए जाने वाले सभी त्यौहारों में दीपावली का सामाजिक और धार्मिक दोनों दृष्टिï से अत्यंत महत्व है। 

No comments:

Post a Comment