सरसा (HNS)। प्रदेश में अब अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा पर निजी स्कूलों का एकाधिकार खत्म होगा। सरकारी स्कूलों के बच्चों को अंग्रेजी में और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने एक और कदम आगे बढ़ाते हुए सत्र 2019-20 में प्रदेश के 310 सरकारी स्कूलों में छठी कक्षा से एक सैक्शन में सभी विषयों की पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम में शुरु करने का निर्णय लिया है।
इसी को लेकर विद्यालय मौलिक शिक्षा निदेशालय के सहायक निदेशक ने 20 दिसंबर को प्रदेशभर के सभी जिला शिक्षाधिकारी,जिला मौलिक शिक्षाधिकारी, डाईट के प्रधानाचार्य, समग्र शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक सहित अन्य शिक्षा अधिकारियों को पत्र व्यवहार कर
अपने-अपने जिलों के चयनित स्कूलों में कक्षा छठी में एक सैक्शन अंगेजी माध्यम शुरु करने के निर्देश दिए है। वहीं पत्र में उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि आगामी शिक्षा सत्र में नई व्यवस्था को व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाए, ताकि सरकारी स्कूलों में अधिक से अधिक दाखिला हो सकें।
गौर हो कि मौजूदा शैक्षणिक वर्ष 2018-19 में प्रदेश के 310 सरकारी स्कूलों में कक्षा नौंवी से एक सैक्शन साइंस व गणित अंग्रेजी माध्यम में शुरु किया है, ताकि 10वीं के बाद सेकेंडरी व उच्चतर शिक्षा ग्रहण करने में विषयों के अंग्रेजी माध्यम में होने से सरकारी स्कूलों के स्टूडेंट्स को कोई परेशानी ना आए और अब सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम का माहौल बनाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने सत्र 2019-20 में प्रदेश के 310 सरकारी स्कूलों में छठी कक्षा से एक सैक्शन में सभी विषयों की पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम में शुरु करने का निर्णय लिया है।
स्कूल को मिलेगी प्रति विषय 40 पुस्तकें अंग्रेजी माध्यम की
विभाग द्वारा जारी पत्र के मुताबिक नई व्यवस्था नए शिक्षा सत्र 2019-20 से लागू होगी। इसके लिए छठी कक्षा के 40 बच्चों को अंग्रेजी में सभी विषय पढ़ाए जाएंगे और किताबें भी भिजवाई जाएंगी। जबकि 40 से अधिक बच्चे होने की स्थिति में हिंदी में सभी विषयों की पुस्तकें दी जाएंगी। अगर इससे कम संख्या रही तो उक्त स्कूल में हिंदी माध्यम की पुस्तकें नहीं भिजवाई जाएगीं।
सरकारी स्कूलों के बच्चों को अंग्रेजी में और ज्यादा निपुण बनाने की दिशा में शिक्षा विभाग ने एक ओर कदम आगे बढ़ाते हुए सत्र 2019-20 में प्रदेश के 310 सरकारी स्कूलों में छठी कक्षा से एक सैक्शन में सभी विषयों की पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम में शुरु की जा रही है। आगामी शिक्षा सत्र में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। सरसा जिला के 26 स्कूलों में नई व्यवस्था के तहत छठी कक्षा से एक सैक्शन की सभी विषयों की पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम में शुरु होगी।
संत कुमार बिश्रोई, जिला शिक्षाधिकारी सरसा।
किस जिला के कितने स्कूलों में शुरु होगी पढ़ाई
जिला का नाम स्कूलों की संख्या जिला का नाम स्कूलों की संख्या
अम्बाला 9 भिवानी 10
फरीदाबाद 32 फतेहाबाद 12
गुडग़ांव 36 हिसार 18
झज्जर 6 जींद 14
कैथल 13 करनाल 28
कुरुक्षेत्र 20 महेंद्रगढ़ 4
नूंह 1 पलवल 9
पंचकूला 14 पानीपत 12
रेवाड़ी 8 रोहतक 6
सरसा 26 सोनीपत 15
यमुनानगर 17

No comments:
Post a Comment