HINDI NEWS SIRSA: बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें संस्कार भी दें: गणेशीलाल

अभिनंदन ने मीडिया को खूब धोया : देखें पूरा वीडियो

अभिनंदन ने मीडिया को खूब धोया :  देखें पूरा वीडियो

Saturday, November 17, 2018

बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें संस्कार भी दें: गणेशीलाल


सिरसा (HNS)। उड़ीसा के राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल ने कहा कि अभिभावकों व अध्यापकों का कर्तव्य है कि वे बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें संस्कार भी दे। स्कूली शिक्षा के दौरान बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है, यहीं से उनकी भविष्य निर्धारित होता है। 



वे स्थानीय सावन पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री हरियाणा सरकार विपुल गोयल बतौर विशिष्ठï अतिथि उपस्थित थे। इस अवसर पर हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल तथा जिलाध्यक्ष भाजपा यतिंद्र सिंह एडवोकेट भी उपस्थित थे। 


 उन्होंने कहा कि आज का युग तकनीकी युग है, इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को तकनीकी ज्ञान भी होना बहुत जरुरी है ताकि वे छोटे-छोटे कार्यों के लिए किसी पर निर्भर न रहे तथा उनका सम्पूर्ण विकास हो सके। उन्होंने कहा कि शरीर मेरा नहीं, मैं शरीर का नहीं हूं, मैं समाज की भलाई के लिए तत्पर रह कर कार्य करता रहूंगा, इसी सोच के साथ व्यक्ति को जीवन में कार्य करना चाहिए। उन्होंने वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में पहुंचे बच्चों व उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने बच्चों द्वारा दी गई सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों व कार्यक्रम प्रबंधन की सराहना की। इस अवसर पर प्रो गणेशीलाल ने स्माईल व वाईल पुस्तक का विमोचन भी किया।


उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल ने कार्यक्रम में दी गई प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है, हम सभी इनका सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि दी गई प्रस्तुतियां भारतीय संस्कृति से ओत प्रोत थी। उन्होंने कहा कि देश की आजादी से पहले अंग्रेज रणनीति बना कर भारत पर राज करते रहे, वे भारतीयों पर अत्याचार करते थे। उनके अत्याचार से तंग आ कर भारतीयों ने इसका डटकर विरोध किया, अनेक लड़ाईयां लड़ी और देश को आजाद करवाया। बच्चों को हमारी आजादी के लिए मर मिटने वाले वीर शहीदों के जीवन चरित्र के बारे में ज्ञान होना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता को बढावा दिया है। इसी कड़ी में सरकार द्वारा सांस्कृतिक गतिविधियों को बढावा दिया जा रहा है। 


वार्षिक समारोह में स्कूली बच्चों ने ओम नम: शिवाय, कार्टुन डोरिमोन, बाहुबली नाटक, छोटे छोटे बच्चों ने फैशन रैंप पर बेहतरीन प्रस्तुतियां दी। स्कूल प्रबंधन द्वारा महामहिम राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल व राज्य मंत्री विपुल गोयल को स्मृति चिह्नï भेंट कर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व स्थानीय रॉयल हवेली में सिरसा वासियों द्वारा महामहिम राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल व उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल का सिरसा पहुंचने पर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। 

No comments:

Post a Comment