HINDI NEWS SIRSA: उपायुक्त ने डीआईपीआरओ को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

अभिनंदन ने मीडिया को खूब धोया : देखें पूरा वीडियो

अभिनंदन ने मीडिया को खूब धोया :  देखें पूरा वीडियो

Wednesday, November 21, 2018

उपायुक्त ने डीआईपीआरओ को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

सिरसा (HNS)।उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने उल्लेखनीय कार्यों के लिए जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी सुरेंद्र कुमार वर्मा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सिरसा खंड के गांव भरोखां स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान दिया गया। 
मौके पर ही डीआईपीआरओ ने कहा कि यह सम्मान उन्होंने जिला के समस्त पत्रकारों, विभागीय स्टॉफ के साथ - साथ ग्रामीणों व किसानों को समर्पित किया। विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत उन्होंने किसानों व ग्रामीणों से अपील की कि वे फसल अवशेष प्रबंधन
को अपना कर मिट्टïी की उपजाऊ शक्ति बढाएं और फायदा उठाएं। उन्होंने किसानों से फसल अवशेष / पराली न जलाने बारे भी अपील की। 
इसके अलावा सराहनीय सेवाओं योगदान के लिए जिला राजस्व अधिकारी राजेंद्र सिंह, नाबार्ड के डीडीएम संजीव शर्मा, जन शिक्षा फाउंडेशन के अध्यक्ष राम भगत श्योराण, तहसीलदार संजय चौधरी, एसडीओ सुखेदव सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र से देवेंद्र कुमार, राष्टï्रीय समाचार पत्र के जीएम राहुल मित्तल, भरोखां के सरपंच शीशपाल सुथार को भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर उपायुक्त के साथ-साथ डीआईपीआरओ ने भी पौधारोपण भी किया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे एक-एक पौधा अवश्य लगाएं और बड़ा होने तक उसकी देखभाल सुनिश्चित करें ताकि पर्यावरण शुद्घ व स्वच्छ बना रहे। 
इसके अलावा उपायुक्त ने पराली न जलाने वाले गांव के 26 किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया। इनमें भीम सिंह नम्बरदार, मांगेराम सुथार, सुखदेव सहारण, लालचंद मिरोक, पुरखा राम सहारण, रणजीत सिंह भुक्कर, हसंराज सहारण, बलबीर सिंह जाखड़, विकास बाबल, प्रहलाद सिंह भुक्कर, सुरेंद्र राहड़, ओम प्रकाश, पवन, धीरज नढा, विनोद कुमार, दिनेश कुमार, प्रभु दयाल भांभु, बाल किशन, कृष्ण कुमार भांभु, राज कुमार सैवदा, सुभाष सैवदा, सुखबीर भुक्कर, बृजलाल ढोल, जयचंद, मांगेराम व दिनेश शामिल हैं।

No comments: