पूरे वर्ष कैलेंडर के साथ-साथ मैराथन की रहेगी याद: हामिद अख्तर
सिरसा (HNS) । दीपावली के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सिरसा द्वारा कैलेंडर-2019 का विमोचन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक की धर्मपत्नी वहिदा अख्तर, डीएसपी मुख्यालय रविन्द्र सिंवर, डीएसपी ऐलनाबाद साधु राम, डीएसपी डबवाली किशोरी लाल, डीएसपी कालांवाली नरसिंह, सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर दले राम, थाना शहर प्रभारी विनोद काजला, सदर थाना प्रभारी जगदीश जोशी, यातायात थाना प्रभारी अनिल सोढ़ी सहित जिलाभर के पत्रकार, लगभग सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच, मैराथन-2018 के ब्रेंड एम्बेसडर, प्रबल प्रहार की सक्रिय टीम सहित जिलाभर के अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।
कैलेंडर 2019 में पूरे वर्ष के अवकाश सहित कैलेंडर दिया है वहीं मैराथन-2018 को यादगार बनाने के लिए मैराथन-2018 के चित्र के माध्यम से झलकियां प्रस्तुत की गई हैं। पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर व उनकी धर्मपत्नी वहिदा अख्तर ने कैंलेंडर का विमोचन करने के बाद कहा कि यह कैलेंडर सिरसा मैराथन-2018 के यादगार पलों को संजो रहा है। इसमें दिए गए चित्र व कैलेंडर का रूप बहुत ही आकर्षक है। उन्होंने कहा कि सिरसा मैराथन-2018 हमेशा याद रहेगा। इसको राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पटल तक पहुंंचाने में सिरसा की मीडिया का बहुत बड़ा योगदान है जिसके लिए सिरसा की मीडिया के तमाम साथी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि सिरसा मैराथन-2018 आयोजित करवाना जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का एक प्रयास था लेकिन मीडिया व सम्पूर्ण सिरसावासियों की बदौलत नशे के खिलाफ आयोजित सिरसा मैराथन-2018 अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छा गया जिससे सिरसा को एक अलग पहचान मिली। उन्होंने कहा कि सिरसा की तमाम ग्राम पंचायतों व जन प्रतिनिधियों का भी इसमें विशेष सहयोग रहा जिसके लिए वे सभी का तहेदिल से आभार व्यक्त करते हैं। उपस्थितजनों ने भी कैंलेंडर को खूब सराहा।

No comments:
Post a Comment