HINDI NEWS SIRSA: चै0 देवी लाल विश्वविद्यालय में प्रेटोलियम कीमतों पर विस्तृत चर्चा की

अभिनंदन ने मीडिया को खूब धोया : देखें पूरा वीडियो

अभिनंदन ने मीडिया को खूब धोया :  देखें पूरा वीडियो

Friday, November 2, 2018

चै0 देवी लाल विश्वविद्यालय में प्रेटोलियम कीमतों पर विस्तृत चर्चा की

सिरसा। आज अर्थशास्त्र विभाग, चै0 देवी लाल विश्वविद्यालय में एक विस्तार व्याख्यान हुआ जिसमें भारतीय तकनीकी संस्थान, दिल्ली के अर्थशास्त्री प्रोफेसर वी. उपाध्याय ने प्रेटोलियम कीमतों का आर्थिक विश्लेषण और विनिनय दर के उपर विस्तृत चर्चा की । प्रो0 उपाध्याय ने बताया कि पेट्रोल डीजल और अन्य प्रेटोलियम उत्पाद सीधे तौर पर आर्थिक  विनिमय को प्रभावित करती है। जिसका असर दुसरे क्षेत्र के आयात - निर्यात व भारतीय मुद्रा का वैश्विक स्तर पर मूल्ंयाकन पर पड़ता है। 

उन्होंने बताया कि सरकार तेल की किमतों में ज्यादा परिवर्तन नही कर सकती क्योकि इसके साथ भुगतान शेष व अर्थव्यवस्था में आर्थिक स्थिरता जैसे गम्भीर मुद्दे भी जुडें हुऐ है। इसलिए सरकार तेल कीमतों को एक रेंज में स्थिर रखने का प्रयास करती है। उन्होंने अपने व्याख्यान में विनिमय दरों पर प्रकाश डालते हुए ग्लोबल स्टेंडिग की भी चर्चा की । उन्होनें बताया कि आज पुरी दुनिया कों परमाणु बाॅम्ब से नही डाॅलर बाॅम्ब से खतरा है। किस तरीके से आज विश्व की आर्थिक शाक्तियां ट्रेड वाॅर में उलझी है। दूनिया का कोई भी देश स्वतंत्र तरीके से आर्थिक निर्णय नही ले सकता । विधार्थियों ने भी इस चर्चा में पाकिस्तान जैसे देशों व विश्व की बड़ी आर्थिक शक्तियों की अर्थव्यवस्थाओं से सम्बन्धित प्रश्न पुछे। विभागध्यक्ष डाॅ. मनोज सिवाच ने मुख्यवक्ता प्रो0 उपाध्याय का स्वागत करते हुए व्याख्यान विषय की जानकारी दी। अंत में डाॅ. अभय सिंह गोदारा ने पूरे व्याख्यान का सारांश बताते हुए प्रो0 वी0 उपाध्याय का धन्यावाद किया । इस मौके पर डाॅ. रोहतास, डाॅ सुरेन्द्र अहलावत, डा. बाल कृष्ण, डाॅ. राजदीप कौर, डाॅ. विजय सैनी, कुलदीप, रमन, सुमिस्ता रानी, छोटे लाल, बबलु जाखड़, किरण, सुनिंदर और वन्दना, व विभाग के विधार्थी व सुधार्थी भी मौजुद थे।


No comments:

Post a Comment