HINDI NEWS SIRSA: अखिल भारतीय सिविल सेवा तैराकी प्रतियोगिता के ट्रायल 9 को

अभिनंदन ने मीडिया को खूब धोया : देखें पूरा वीडियो

अभिनंदन ने मीडिया को खूब धोया :  देखें पूरा वीडियो

Tuesday, November 6, 2018

अखिल भारतीय सिविल सेवा तैराकी प्रतियोगिता के ट्रायल 9 को

सिरसा, 6 नवंबर। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा अखिल भारतीय सिविल सेवा तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए आगामी 9 नवंबर को स्पोर्टस कॉम्पलेक्स सैक्टर-12 फरीदाबाद में ट्रायल लिए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए कार्यकारी जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कुमार बैनीवाल ने बताया कि राज्य स्तरीय सिविल सेवा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों का टीए/डीए उनके संबंधित विभागों द्वारा वहन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय सिविल सेवा प्रतियोगिता बिजली बोर्ड, एचएसआईडीसी के अधिकारी/कर्मचारी भाग नहीं ले सकते। जो भी अधिकारी / कर्मचारी ट्रायल देना चाहते हैं वे विभाग का मूल प्रमाण पत्र लेकर 9 नवंबर को प्रात: 9 बजे फरीदाबाद रिपोर्ट करें।

No comments:

Post a Comment