HINDI NEWS SIRSA: हरियाणा रोडवेज सिरसा के बेड़े में परिवहन सेवाओं में लगातार हो रहा सुधार

अभिनंदन ने मीडिया को खूब धोया : देखें पूरा वीडियो

अभिनंदन ने मीडिया को खूब धोया :  देखें पूरा वीडियो

Friday, November 2, 2018

हरियाणा रोडवेज सिरसा के बेड़े में परिवहन सेवाओं में लगातार हो रहा सुधार

सिरसा । दीपावली पर्व एवं यात्रियों की बस सुविधा के मद्देनजर हरियाणा रोडवेज सिरसा के बेड़े में परिवहन सेवाओं में लगातार सुधार हो रहा है और कुल 139 में से आज 105 बसें चल रही है। 
इस संबंध में जानकारी देते हुए सिरसा रोडवेज वर्कस मैनेजर मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि आज दोपहर तक 4 हड़ताली कर्मचारी अपनी ड्यूटी ज्वाईन कर ली है। इसके अलावा आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-1 के तहत लगाए गए चालक व परिचालक बसें चला रहे हैं।

उन्होंने बताया कि आज सिरसा से लंबे रुटों पर भी बसें चल रही है। सिरसा से दिल्ली, चंडीगढ, कैथल, हिसार, हनुमानगढ, सूरतगढ के अलावा खारिया, डबवाली, कालांवाली, गुडियाखेड़ा, डिंग के अलावा लोकल (ग्रामीण) रुटों पर भी बसें चलती नजर आई और यात्रियों को अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचाया गया।
इसी प्रकार डबवाली डिपो में कुल 41 में से 33 बसें संचालित की गई है। इससे यात्रियों के काफी राहत मिलने लगी है। रोडवेज सिरसा के संस्थान प्रबंधक ध्यान सिंह के अनुसार भी यात्रियों की सुविधा में लगातार सुधार के प्रयास किये जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment